पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव सोमानी ने कहा की विभिन्न सम्सयाओ से जुंझ रहे गुवाहाटी वासीयों की आवाज को सरकार तक पहुँचाने में भाजपा के टटपुँजिए नेता असमर्थ और बेबस नजर आ रहें हैं। सत्तापक्ष में होने के बावजूद किसी भी जनता से जुड़े मुद्दे पर भाजपा नेता खामोश नजर आते है। इन नेताओं का एक ही काम रहा है कि किसी तरह सरकार के मंत्रियों को कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि के रूप में लाए और उनकी जय जयकार करे और अपने नंबर बढाए। सोमानी ने कहा कि असम की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और इन्हें लोगों की सेवा करने का मौका दिया लेकिन इनकी सेवा केवल वाट्सएप और फेसबुक पर भाजपा की जय जयकार तक ही सिमीत है। सोमानी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कि अहम भूमिका होती है लेकिन हमने सत्तापक्ष के नेताओ को इतने लाचार और गहरी नींद में कभी नहीं देखा। सोमानी ने लोगों से अपील की वे अपनी समस्याओ को बुलंदी से उठाएं और भरोसा दिया कि वे हर संभव मदद करेंगे।
!->
जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में भाजपा नेताओं की फौज नाकाम : गौरव सोमानी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें