रंगिया थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी को दिया गया यह पुरस्कार
कर्तव्य परायणता की स्वीकृति स्वरूप रंगिया पुलिस को 2 लाख रूपयों का पुरस्कार दिया गया है। रंगिया थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी तथा उनकी टीम को राज्य के विशेष पुलिस संचालन जी पी सिंह की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया। शुक्रवार को कामरूप जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में जिला पुलिस अधीक्षक हितेश चन्द्र राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिफ आहमेद ने 2 लाख रुपये की यह राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि रंगिया थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी के नेतृत्व में बीते गुरुवार को रंगिया पुलिस की एक टीम द्वारा रंगिया स्थित 31 नम्बर राजमार्ग पर अभियान चलाकर बड़ी संख्या में वन्य जीवों को जब्त करने मे सफलता हासिल की है। बता दे कि भारत-म्यांमार सीमांत से बाहरी राज्यों के एक चक्र द्वारा दो विलाषी वाहनों में इन वन्य प्राणियों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी चलाई तथा दोनों वाहनों से बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजाति के बंदर, चिम्पांजी, कछुए, चिड़िया आदि बरामद किए। साथ ही इससे जड़ित बाहरी राज्य के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस ने सफलता हासिल की है। रंगिया पुलिस की इस सफलता पर राज्य के विशेष पुलिस संचालक प्रधान जी पी सिंग ने रंगिया थाना प्रभारी के साथ रंगिया पुलिस टीम को 2 लाख रूपयों का पुरस्कार प्रदान किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें