रंगिया: संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा विशेष राज्यिक पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा विशेष राज्यिक पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन,रंगिया द्वारा हर वर्ष तरह इसबार भी विशेष राज्यिक पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका आयोजन इसबार आगामी 16 अक्टूबर 2022, को रंगिया के ऐतिहासिक हरदत्त बीरदत्त भवन प्रांगण मे किया जाएगा। इस मौके पर रंगिया के विशिष्ठ संस्कृत पंडित और दिवंगत शिक्षाविद् बानेश्वर देव शर्मा स्मारक राज्यिक कृति शिक्षक पुरस्कार, उमानाथ शिक्षागुरु पुरस्कार के अलावा विभिन्न क्षेत्रों मे निर्वाचित श्रेस्ठ व्यक्तियों को विशेष पुरस्कार प्रदान  किया जायेगा। यह जानकारी संस्थान के सचिव तथा जानेमाने अभिनेता पंकज पल्लव शर्मा और सभापति प्रदीप कुमार बर्मन द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति मे प्रदान किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान द्विपेन मेना द्वारा संपादित मुखपत्र "दैस्टिक" का विमोचन किया जायेगा। साथ ही आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाईन प्रतियोगिता, एकल अभिनय प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी से कार्यक्रम में भाग लेने एवं मार्गदर्शन की कामना की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें