गुवाहाटी। कामरूप जिला के बेजारा के समाज सेवी शिक्षाविद, वक्ता ,लेखक तथा बक्सा जिला के गोरेश्वर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ खरगेश्वर डेका का 65 वर्ष की उम्र में गत बृहस्पतिवार को प्रातः 3:00 गुवाहाटी के हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया। महान हृदय और शांत स्वभाव के धनी स्वर्गीय खरगेश्वर डेका 31 अगस्त 2018 में गोरेश्वर महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए। उसके बाद उन्होंने गुवाहाटी के भरलूमुख स्थित बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्य प्रारंभ किया। उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। बीएम बीबी कॉमर्स कॉलेज के सभी शिक्षक व छात्र छात्राओं ने एक शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की सद्गति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
!->
Home
Unlabelled
शिक्षाविद डॉक्टर खरगेश्वर डेका का निधन
शिक्षाविद डॉक्टर खरगेश्वर डेका का निधन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें