भूपेन हजारिका की जन्म जयंती मनाई गई : स्कूल पुस्तकालय का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भूपेन हजारिका की जन्म जयंती मनाई गई : स्कूल पुस्तकालय का उद्घाटन

अमित नागोरी

गोलाघाट जातीय विद्यालय में भारतरत्न भूपेन हजारिका की  96वीं जन्म जयंती मनाई गई। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों द्वारा संगीत वादक को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शिक्षकों ने मिलकर भूपेन हजारिका की एक उत्कृष्ट कृति 'मानुहे मानुहोर बाबे' का प्रदर्शन किया। गोलाघाट जातीय विद्यालय के नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष डॉ अजीत बरुआ ने किया । पुस्तकालय  वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद जायसवाल और उनकी पत्नी, अधिवक्ता जॉयश्री गोगोई ने स्कूल के लिए दान किया । आधुनिक और सुसज्जित पुस्तकालय का नाम गोलाघाट के प्रसिद्ध और आदर्श शिक्षकों में से एक स्वर्गीय बिनोदलाल गोगोई के नाम पर रखा गया । 
स्व गोगोई की बेटी जोयश्री और दामाद दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने बिनोदलाल गोगोई के सम्मान और श्रद्धांजलि के रूप में इस पुस्तकालय को भेंट किया ।इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में गोलाघाट जातीय विद्यालय के अध्यक्ष डॉ अजीत बरुआ, उपाध्यक्ष पोरेश बोरुआ, सचिव बनश्री काकोती, प्रधानाचार्य स्मृतिरेखा बोरा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान दाता परिवार का अभिनन्दन किया गया । 

कार्यक्रम में स्कूल की वार्षिक पत्रिका 'ओकान्तिक' तथा सहायक शिक्षक अपूर्वा गोगोई द्वारा लिखित 'चॉक एंड डस्टर श्रेणीकोठा नेपथयत' नामक पुस्तक का अनावरण  डॉ मानस रोय ने किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें