अरुणा अग्रवाल
रंगिया के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के चैयरमेन हरिराम क्याल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक गण समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। जिस तरह शरीर की सँरचना को बनाये रखने में रीढ़ की हड्डी का योगदान है उसी तरह समाज को अध्यापक अपनी बौद्धिकता से सींचता है। इसी तरह भारत रत्न डॉ . सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पूरा जीवन प्रेरणा देने वाला है। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन गीत के बाद डॉ. राधाकृष्णन और स्कूल के संस्थापक एम.डी स्वर्गीय प्रकाश अग्रवाल की छवि के सामने दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, गाने, कविताओं आदि द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ देव कुमार दत्त और उप-प्रधानाचार्य ब्रजेन दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य विजय कुमार जैन, विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें