विजय कुमार शर्मा
पूर्वांचल तीर्थ यात्री संघ के सौजन्य से आज बुधवार को दोपहर 1.10 बजे अमरनाथ एक्सप्रेस द्वारा करीब 25 यात्रियों का एक जत्था चार धाम तीर्थ यात्रा के लिये हरिद्वार रवाना हुआ। यह यात्रा विजय कुमार शर्मा, नलबाड़ी के सानिध्य में गुवाहाटी से रवाना हुई। आगामी 9 सितम्बर को गुवाहाटी से राजधानी एक्सप्रेस द्वारा भी यात्रियों का एक जत्था यात्रा के लिये रवाना होगा। इसके अलावा भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों से भी अनेक तीर्थयात्री इस यात्रा में जुड़ रहे है ।हरिद्वार से दूसरी चारधाम की यात्रा का शुभारंभ 11 सितम्बर को होगा। यात्रा का संचालन व यात्रा की हार्दिक सफलता एवं मंगल कामना करते हुए पूर्वांचल तीर्थ यात्री संघ के संचालक बजरंग लाल शर्मा (गुवाहाटी) एवं विजय कुमार शर्मा (नलबाड़ी) ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं प्रदान की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें