होजाई में धूमधाम से मना बाबा रामदेव का दशमी महोत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में धूमधाम से मना बाबा रामदेव का दशमी महोत्सव

निखिल कुमार मुन्दड़ा 

होजाई। पीरों के पीर हिंदु व मुसलमान दोनों के अराध्यदेव बाबा रामदेव का दशमी महोत्सव स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । मंदिर परिसर में स्थापित पगलिया ( चरण ) मंडप को फूलों से सजाया गया । दशमी के दिन प्रातः 10.30 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुरोहित पंडित सुनिल शास्त्री ने यजमाम लोकेश अगरवाल से विधीवत पूजा अर्चना संपन्न करायी व आरती का आयोजन हुआ । सांय के समय पंडित शास्त्री ने दीपप्रज्जवलित कर ज्योत की पूजा अर्चना प्रारंभ की उसके बाद उपस्थित महिलाये , बहनें , युवा , बुजुर्गो ने वारी-वारी से ज्योत की पूजा अर्चना की । इस दौरान भक्तों ने मंदिर परिसर में दीप जलाये जिससे मंदिर की शोभा देखते ही बनती थी । वहीं भक्त बाबा रामदेव का जयकारा लगा रहे थे । ज्योत की पूजा अर्चना के पश्चात् संध्या आरती का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्य मे भक्तो ने आरती कर अपने को पूण्य का भागी समझा । आरती के पश्चात बाबा रामदेव की ताती व प्रसाद का वितरण हुआ । उल्लेखयोग्य है कि समाज के विशिष्ठ लावण्य अगरवाल के प्रयास से मंदिर परिसर में बाबा का पगलिया ( चरण ) स्थापित किया गया तब से प्रत्येक वर्ष यहाँ दशमी महोत्सव पर पूजा अर्चना का भव्य आयोजन बाबा रामदेव दशमी महोत्सव समिति के बैनर तले आयोजित किया जाता है । दशमी महोत्सव के सफल आयोजन हेतू समिति ने सभी समाज बन्धुओं का तहेदिल से आभार प्रकट किया है।। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें