शिलचर: मेगा ब्लड डोनेशन कैंप सात स्थानों पर युद्ध स्तर की तैयारी- मूलचन्द बैद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलचर: मेगा ब्लड डोनेशन कैंप सात स्थानों पर युद्ध स्तर की तैयारी- मूलचन्द बैद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अखिल भारतीय तेरापंथ समाज के आचार्य महाश्रमण के जन्म दिन के उपलक्ष्य में शिलचर के सात स्थानों जैन भवन, रेड क्रॉस सोसाइटी होस्पिटल पुलिस रिजर्व होस्पिटल डानबास्का स्कूल, शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं होस्पिटल, शिलचर सिविल हॉस्पिटल एवं राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी केंद्र में बल्ड डोनेशन कैंप में दो हजार से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान करने की व्यवस्था है. इसके अलावा करीमगंज हेलाकांडी मिजोरम में भी 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है. 
   संरक्षक मूलचन्द बैद ने बताया कि पूरे भारत सहित विदेशों में इस दिन शिविर से तीन लाख युनिट संग्रह करने का टारगेट है जबकि एक बार एक लाख युनिट संग्रह करके विश्व रिकॉर्ड बनाया गया.शिलचर के सांसद विधायक राजनेता तथा प्रशासन सहित दर्जनों संगठनों द्वारा सहयोग मिल रहा है जो लोगों को जागरूक बनाकर विभिन्न शिविरों में लोगों से रक्तदान करायेंगे. 
   प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष रतन मरोठी तेरापंथ युवा परिषद के अध्यक्ष अशोक मरोठी सचिव हेंमत छाजेङ मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के संयोजक पंकज मालू ने विविध जानकारी दी. केंद्रीय सरकार के अनेक विभाग भी इस राष्ट्र व्यापी रक्तदान शिविर में रेलवे स्टेशनों में घोषणा करेंगे.
   कछार कैंसर होस्पिटल के निदेशक डा रवि कन्नान इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के अंबेस्डर है तथा संयोजक पंकज मालू इनके साथ तेरापंथ युवा परिषद द्वारा आयोजित शिविर में समाज की सभी ईकाइयों का समर्थन एवं सहयोग रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें