मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा का 'ट्रेन द ट्रैनेर्स' कार्यक्रम संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा का 'ट्रेन द ट्रैनेर्स' कार्यक्रम संपन्न

गुवाहाटी समृद्धि शाखा और उदय शाखा की मेजबानी में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रोविंशियल ट्रेनिंग एकेडमी के अंतर्गत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक २-४ सितंबर को गुवाहाटी के फैंसी बाजार स्थित होटल पंखुड़ी में आयोजित किया गया जिसमें नागपुर से  मुकेश आशारजी एवं रायपुर से अनूप मुंद्रा जी प्रशिक्षकों के रुप में आए थे। इन तीन दिनों में सभी प्रतिभागियों ने एक अचछे प्रशिक्षक बनने की कला को सीखा और समझा। प्रशिक्षको ने सभी मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को व्यक्तिगत प्रशिक्षण भी दिया ताकि सभी अपने खामियों से अवगत हों और उन्हें सुधार सके।

यह कार्यक्रम प्रोविंशियल ट्रेनिंग एकेडमी के अंतर्गत चेयरमैन भवानी पोद्दार जी के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव चांडक जी,  प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलीया जी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संजीव गोयल जी और प्रांतीय महामंत्री राज चौधरी जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में उन लोगों ने प्रतियोगी के रूप में भाग लिया जो  पहले चरण में हुए वाक- कला में चुने गए थे। दोनों शाखाओं के अध्यक्ष लता झंवर जी और संयम जैन जी ने सभी पदाधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं प्रतियोगियों का स्वागत किया और 3 दिन  शानदार मेजबानी निभाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों शाखाओं के सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

गुवाहाटी समृद्धि शाखा की ओर से अध्यक्ष लता झंवर और सदस्य डॉली चौधरी ने  प्रतिभागी के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण के अंत में लगभग सभी प्रतिभागियों को अस्थाई रूप से प्रशिक्षक घोषित किया गया और आने वाले दिनों के लिए कुछ कार्य दिए गए जिसके सफलतापूर्वक समापन के पश्चात ही उन प्रतिभागियों को सर्टिफाइड ट्रेनर कहा जाएगा। गुवाहाटी समृद्धि शाखा की ओर से प्रांतीय पदाधिकारियों को बहुत आभार जिन्होंने इतने बड़े और अच्छे कार्यक्रम को आयोजित करने का मौका दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें