दयानंद सिंह
मोरानहाट। कुछ दिनों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं मे भगदड़ मची है।कांग्रेस छोड़ने और भाजपा, आप तथा तृणमूल से जुड़ने लगे हैं। असम मे आम आदमी पार्टी के चेहरा बने मनोज धानोवार ने टिंगखांग ग्राम पंचायत की एक सभा मे कांग्रेस के नेताओं पर चाय श्रमिकों की अनदेखी करने, उनका शोषण करने तथा व्यक्तिगत संपत्ति गढने का आरोप लगाया।उन्होंने भाजपा को श्रमिकों और गरीबों का दुश्मन बताया।उन्होंने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल एक मात्र इमानदार नेता हैं जो देश को बचा सकते हैं।आज की सभा में दो सौ लोगों ने आप का दामन थामा।वहीं मोरान के तिलै ग्राम्य बाजार सभागार में असम सरकार के मंत्री जोगेन मोहन और मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई की उपस्थिति में खोंवांग और लरुआ ब्लॉक के दो हजार कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा।चक्रधर गोगोई ने बताया कि नरेंद्र मोदी और हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व से प्रभावित हो कर जल्द ही और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ेंगे।जबकि तृणमूल कांग्रेस अभी तक अपनी पैठ मोरान मे बनाने में विफल रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें