आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है मतदाता पहचान पत्र तो न हों परेशान, वोटर लिस्ट में बना रहेगा नाम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है मतदाता पहचान पत्र तो न हों परेशान, वोटर लिस्ट में बना रहेगा नाम

 


जिन लोगों के मतदाता पहचान पत्र उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा। केंद्र सरकार ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। सरकार ने कहा कि चुनाव पहचान पत्र से जोड़ने के लिए अपना आधार नंबर शेयर नहीं करने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। चुनाव पहचान पत्र को आधार नंबर से जोड़ना स्वैच्छिक है। 


कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि चुनाव कानून (संशोधन), अधिनियम 2021, चुनावी पंजीकरण अधिकारियों को स्वैच्छिक आधार पर पहचान स्थापित करने के लिए आधार संख्या का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1 अगस्त से स्वैच्छिक आधार पर मौजूदा और भावी मतदाताओं की आधार संख्या एकत्र करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना स्वैच्छिक है।


नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम

यह पूछे जाने पर कि क्या जिन मतदाताओं का वोटर आईडी आधार से लिंक नहीं है उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। मंत्री ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा में बताया था कि लगभग 95 करोड़ मतदाताओं में से 54 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने आधार कार्ड को वोटर लिस्ट से जोड़ने का विकल्प चुना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें