एक्सिस बैंक ने बच्चों के लिए कला, शिल्प और साहित्य पर अखिल भारतीय स्पर्धा ‘स्पलैश’ का किया एलान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एक्सिस बैंक ने बच्चों के लिए कला, शिल्प और साहित्य पर अखिल भारतीय स्पर्धा ‘स्पलैश’ का किया एलान

 


गुवाहाटी। भारत में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बडे बैंक एक्सिस बैंक ने बच्चों के लिए कला, शिल्प और साहित्य पर अखिल भारतीय स्पर्धा ‘स्पलैश’ आयोजित करने का एलान किया है। इस स्पर्धा में 7-14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। स्पलैश 22-23 का आयोजन फिजीटली किया जाएगा, ताकि देशभर के बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिले। प्रतिभागी 12 दिसंबर 22 से 5 फरवरी 23 तक https://www.axisbanksplash.in/ के माध्यम से पंजीकरण और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को ड्राइंग, लेखन और शिल्प के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हमारे आसपास के पर्यावरण के संरक्षण के लिए बच्चों को संवेदनशील बनाने के मिशन के साथ, इस वर्ष प्रतियोगिता दो विषयों पर केंद्रित होगी - 7-10 वर्ष के आयु वर्ग के लिए ‘एवरग्रीन इंडिया’ और 11-14 आयु वर्ग के लिए ‘इंडिया 2030’ थीम रखी गई है। बच्चे निम्नलिखित फार्मेट के माध्यम से अपनी प्रविष्टियां जमा करना चुन सकते हैं-कला – ड्राइंग, साहित्य - कोई कहानी या कविता या निबंध लिखें, शिल्प - कचरे का पुनःउपयोग करें और कुछ उपयोगी वस्तुओं का आविष्कार करें। उन्हें इस विचार को लिखित रूप में या 60 सेकंड का वीडियो बनाकर समझाने की आवश्यकता है । इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा, ‘‘हमें स्पलैश की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस पहल के माध्यम से, हमारा उद्देश्य बच्चों की कल्पना को नए आयाम देते हुए उन्हें दायित्वपूर्ण नागरिक बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। एक माध्यम के रूप में कला का उपयोग करके वे हमें यह बता सकते हैं कि वे हमसे विरासत में मिली दुनिया की हिफाजत कैसे करेंगे। इस साल, हमने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, ऑन-ग्राउंड गतिविधियों और स्कूल में प्रतियोगिताओं जैसे कई विकल्प प्रदान किए हैं, जो देश भर के बच्चों को विचार प्रस्तुत करने और उनकी रचनात्मकता दिखाने के समान अवसर प्रदान करेंगे। पूर्व में भी इस तरह के आयोजन के लिए हमें शानदार रेस्पॉन्स मिला है, इसलिए इस साल हमने प्रतियोगिता को 500 से अधिक स्कूलों तक बढ़ाया है। हम इन बच्चों और किशोरों के नवीन विचारों और उनकी रचनात्मकता से सीखने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं।’’इस मजेदार और दिलचस्प प्रतियोगिता में जूरी पैनल का हिस्सा बनने के लिए एक्सिस बैंक ने शीर्ष स्कूलों और संस्थानों के शिक्षाविदों और सलाहकारों को आमंत्रित किया है। सेमी-फाइनलिस्ट को जाने-माने कलाकारों और विशेषज्ञों से मुफ्त ऑनलाइन परामर्श सत्र मिलेगा, जिसमें विषय, स्क्रीन पर नजर आने की कला, टाइम मैनेजमेंट आदि के बारे में बताया जाएगा। अंतिम विजेताओं का चयन अमर चित्र कथा के ग्रुप आर्ट डायरेक्टर सैवियो मस्कारेनहास, और प्लेशिफू में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट-डिज़ाइन सौम्या तिवारी की जूरी द्वारा किया जाएगा। सीनियर और जूनियर कैटेगरी में टॉप तीन स्टूडेंट्स को एक-एक लाख रुपए, जबकि सीनियर और जूनियर कैटेगरी के तीन रनर-अप को 50-50 हजार रुपए मिलेंगे। साथ ही विजेता स्कूल को ट्रॉफी से भी नवाजा जाएगा। सभी फाइनलिस्ट द्वारा सबमिट की गई प्रविष्टियों को नॉन-फंजीबल टोकन (एनएफटी) के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। बैंक ने इस अभियान के लिए प्रतिष्ठित ब्रांड बाइजूस, हेमलिस, आईनॉक्स, नोब्रोकरहुड, एमएपी, प्लेशिफू, इंटेलीजैली, टिंकल और यूनिमो के साथ भी साझेदारी की है। विजेताओं की घोषणा मार्च 2023 में की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें