रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की कई बढोतरी के बाद बैंक भी ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के दो बैंकों कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब इन बैंक के ग्राहकों को FD पर पहले से कहीं ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा। बता दें कि कोटक महिंद्रा और यस बैंक दोनों ने ही 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
यस बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को FD पर 3.75% से लेकर 8% तक ब्याज दे रहा है। बैंक ने 30 महीने की स्पेशल एफडी भी शुरू की है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बदलाव के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को 6.50% और सीनियर सिटीजंस को 7% ब्याज देगा।
सीनियर सिटीजंस को 9% ब्याज दे रहा ये बैंक :
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजंस के लिए 181 और 501 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 9% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, बाकी निवेशकों को इस अवधि के लिए 8.5% की दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में बढोतरी के बाद देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें