मायुमं गुवाहाटी का एनईपीएल के लिए खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी का एनईपीएल के लिए खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया संपन्न

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा द्वारा आगामी 4 जनवरी से आयोजित होने वाली नॉई ईस्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-6) के लिए खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई। गौरतलब है कि नगर के दिसपुर स्थित होटल नोवोटाल में आयोजित एनईपीएल के लिए सभी दस टीमों के लिए खिलाडिय़ों का चयन बोली लगाकर किया गया। एनईपीएल की टीमों में नामेरी टाइगर, क्लाउड सेवन, चाय पियो, ब्लैक टाइगर्स, आर के रेंजर्स, फाल्कंस, ब्लेजिंग बुल्स, शाही वॉरियर्स, अमित मेवरिक्स, बालाजी रॉयल्स शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि आज के इस आयोजन में सभी टीमों के प्रोमोटर्स एवं आइकॉन खिलाड़ी उपस्थित थे। सबसे अधिक प्वाइंट्स पाने वाले खिलाड़ी रहे आशीष अग्रवाल, उन्हें 57000 प्वाइंट्स दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव चांडक, राज्य भाजपा के कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व शाखाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, राहुल शर्मा, निवर्तमान शाखाध्यक्ष मोहित मालू, शाखाध्यक्ष सूरज जैन, शाखा मंत्री विनय कांकरिया, शाखा उपाध्यक्ष मितेश सुराना, सुमित झंवर, संदीप खेमका सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं साधारण सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें