जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

 


साल 2022 खत्म होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। नए साल यानी 2023 की शुरुआत से पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जनवरी, 2023 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप भी नए साल में बैंक से रिलेटेड कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। बता दें कि जनवरी, 2023 में 5 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से हैं। आइए जानते हैं, जनवरी-2023 में आखिर किन-किन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक। 


इन तारीखों को है साप्ताहिक अवकाश : 

पहली छुट्टी नए साल 1 जनवरी 2023 यानी रविवार को पड़ रही है। इसके अलावा 8 जनवरी, 15 जनवरी, 22 जनवरी और 29 जनवरी को भी रविवार है, जिसके चलते देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं 14 जनवरी को दूसरा और 28 जनवरी को चौथा शनिवार पड़ रहा है। इसलिए इन तारीखों पर भी बैंक बंद रहेंगे। 


ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू :

बैंक में छुट्टी होने के बाद भी लेकिन आप चाहें तो बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। ऑनलाइन सर्विस (Online Banking) हमेशा चालू रहेंगी। आप किसी भी तरह का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। इसके साथ ही एटीएम सर्विस भी चालू रहेगी। 


जनवरी, 2023 में होने वाली छुट्टियां : 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें