गुवाहाटी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में गुवाहाटी महिला मंडल द्वारा असम मेघालय स्तरीय अंचलिक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में समणी निर्देशिका मधुर प्रज्ञा जी,समणी शुभ प्रज्ञा जी एवं समणी मनन प्रज्ञा जी के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठीया ने की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथी के रूप में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमन नाहटा व असम मेघालय प्रभारी सुचित्रा छाजेड़ उपस्थित थी। इसके अलावा तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी की अध्यक्ष मंजू भंसाली, मंत्री सुशीला मालू के अलावा सभी सदस्याये उपस्थित थी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया एवं तेरापंथ संघ की सभी इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें