गुवाहाटी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्मस्थल में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से सभी जैन संस्कारकों द्वारा विधि-विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया के कर कमलों से फीता खोलकर हुआ । इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या समणी निर्देशिका मधुरप्रज्ञाजी ने मांगलिक सुनाकर सभी युवकों को प्रेरित किया। इस दौरान सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा समाज के कई गणमान्य व्यक्ति एवं तेयुप अध्यक्ष मनीष कुमार सिंघी, मंत्री विकास झाबक के साथ सभी युवा साथी उपस्थित थे । इस शिविर का आयोजन गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक रवि कुंडलिया, मुकेश बरड़िया, कमलेश रांका, नवीन मालू, गौतम बैद एवं हुलास नाहटा तथा सह- संयोजक सुमनेश कोठारी, अमित सुराणा, अतुल चोरड़िया एवं संजय सुराणा के अलावा तेयुप के परामर्शकगण, थिंक टैंक, पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण का भी पूर्ण योगदान रहा। तेयुप द्वारा सभी रक्तदान करने वालों का प्रमाण-पत्र देकर अभिनंदन किया गया। तेरापंथ युवक परिषद् गुवाहाटी के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंघी एवं मंत्री विकास झाबक ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस आशय की जानकारी सहमंत्री विकास नाहटा ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें