गुवाहाटी। शुक्रवार रात को फटाशील हरिजन कॉलोनी में हुई भीषण अग्निकांड में डेढ़ सौ परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए। अग्निकांड की भयावहता को देखते हुए किसी को भी अपने घर से कोई भी सामान निकालने का मौका नहीं मिला। प्रशासन ने पीड़ितों को तुरंत नूतन फटाशील टाउन प्राथमिक विद्यालय में रहने के लिए स्थाई व्यवस्था की। रात्रि को खालसा सेंटर नार्थ ईस्ट एवं आसाम महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सबसे पहले पहुंचकर पीड़ितों को गर्म भोजन और पानी मुहैया कराया। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने हरलालका रोड लाइंस के सौजन्य से रात्रि में 200 कंबल के अलावा साठ परिवारों के लिए साड़ी व बर्तन की व्यवस्था की ।इस अवसर पर प्रमोद हरलालका (लाला) के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। रात्रि को ही असम सरकार के मंत्री जयंत मल्ल बरूवा, स्थानीय पार्षद गौर गोपाल मंडल व सौरभ झुंझुनूवाला, कामरूप मेट्रो उपायुक्त मेयर मृगेंन शरणीया की तत्परता से पीड़ितों की समुचित व्यवस्था हो सकी। प्रातः काल अमृत भोग भंडारे ने सुबह के नाश्ते के रूप में चावल, दाल सब्जी मुहैया कराई। इस अवसर पर आर एस एस के क्षेत्रीय सह प्रचारक वशिष्ठ बुजरबरुआ, महानगर संघचालक गुरुप्रसाद मेधी, असम वित्त आयोग के चेयरमैन विजय गुप्ता, अमृत भोग भंडारे के संस्थापक भागचंद जैन, हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल और रोबिन हुड आर्मी के सदस्यों ने भोजन वितरण का शुभारंभ किया।
अग्नि कांड में पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा ने पुराने कपड़े, बिस्कुट, मूडी एवं अन्य खाने की सामग्री राहत शिविर में जाकर पीड़ितों के बीच वितरित की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया, पुर्व अध्यक्ष मीना पोद्दार, उपाध्याक्ष योगिता अग्रवाल, सहायक मंत्री स्नेहल बिदासरिया, सहायक मंत्री सुनीता सराफ, कोमल गुप्ता, नमिता दुधरिया, नम्रता सुराना, कोषाध्यक्ष ख़ुशबू वर्मा उपस्थित थी।असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों के पुनर्वास के का आश्वासन दिया। हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेष अनुरोध पर पीड़ितों को फटाशिल टाउन प्राथमिक विद्यालय से हरियाणा भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां माहेश्वरी सभा, महेश्वरी महिला समिति माहेश्वरी युवा संगठन ने दोपहर के भोजन के अलावा मूडी, बिस्कुट व पानी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर महेश्वरी सभा के मंत्री मदन गोपाल सिग्ची, मधुसूदन चरखा, पवन साबू, महेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा सरला लाहोटी, मंत्री बरसा सोमानी, वंदना बिहानी,पुष्पा सोनी, पार्वती बिरला, माहेश्वरी युवा संगठन की तरफ से अनिल लखोटिया उपस्थित थे।मारवाड़ी सम्मेलन की कामरूप शाखा ने हरियाणा भवन स्थित राहत शिविर में दोपहर का भोजन वितरित किया। इस अवसर पर सम्मेलन कामरुप शाखा के अध्यक्ष विनोद लोहिया,पूर्व अध्यक्ष पवन जाजोदिया, कोषाध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के अलावा प्राथमिक चिकित्सा एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी राहत शिविर के पास की गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें