निखिल कुमार मुंन्दडा
होजाई। होजाई शहर के मुख्य सड़क जुगल किशोर केडिया रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने से जाने वाली सड़क के किनारे बने नाले के ऊपर फुटपाथ से एक गाय गुजर रही थी उसी समय अचानक नाला का ऊपर का पक्का टूट गया और गाय नाले में गिरी गई। यह दृश्य स्थानीय लोगों ने देखा। वहीं युवक विक्रम शर्मा ने आनन-फानन में 18 नंबर वार्ड के वार्ड कमिश्नर मृदुल सेकिया सहित अन्य कई लोगों को इस संदर्भ में जानकारी दें। जैसे ही वार्ड कमिश्नर सेकिया को इसकी जानकारी मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे साथी वहां भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। परंतु गाय नाले के अंदर कौन सी तरफ चली गई यह किसी को नहीं पता चल पाया कई घंटों के बाद नाले के दाएं बाएं तरफ दोनों तरफ गाय को ढूंढा गया तब कहीं जाकर गाय का पता चल पाया परंतु गाय को अब कैसे बाहर निकाला जाए यह एक बड़ी समस्या बन चुकी थी। इस दौरान उक्त घटना की सूचना पौर सभा में दी और सभा से कुछ कर्मचारी उपस्थित हुए। वही गाय के मालिक सुमित दत्ता भी मौके पर पहुंच चुके थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी की मदद से गाय को 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। गाय माता को कहीं जगह चोट भी लगी है। गौरतलब है, होजाई शहर के फुटपाथ की अवस्था जर्जर होती जा रही है और कई जगहों से नाले के ऊपर का स्लैब टूटा हुआ है कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इस पर पौर सभा को ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वहीं आम जनमानस ने स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष, पौर सभा नेत्री चतुर्थी रानी विश्वास सहित संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि होजाई शहर के फुटपाथ की जर्जर अवस्था को सुधारने के लिए उपयुक्त कार्यवाही करें। वहीं कई लोगों का कहना है कि जब से फुटपाथ बनी है तब से नाले की कभी सफाई नहीं हुई।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें