निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होजाई पुलिस के एक दल ने आज दोपहर 3:00 बजे डिब्रूगढ़ से राजेंद्र नगर को जाने वाली राजेंद्रनगर एक्सप्रेस(13281) ट्रेन में एक अभियान चलाकर दो व्यक्तियों क्रमश: कपिल शाह व विक्की दास से 23 पैकेट गांजा जिसका वजन 59.236 केजी है जप्त किया। उक्त गांजे की अनुमानिक बाजार मूल्य 6 लाख बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उक्त जानकारी होजाई पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी तपन मेधी ने स्थानीय संवाददाताओं को दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें