नगांव प्रेस क्लब का वार्षिक अधिवेशन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव प्रेस क्लब का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

 


पूजा माहेश्वरी 

पांच वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान 


लोगों की मौलिक समस्या के समाधान करने के लिए सरकार की दृष्टि आकर्षित करनी होगी: ध्रुव महंत

          

नगांव। नगांव प्रेस क्लब का वार्षिक अधिवेशन एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ रविवार को आयोजित किया गया। सुबह झंडोत्तोलन कर अधिवेशन के कार्यक्रम का शुभारंभ नगांव प्रेस क्लब के सभापति यादव सैकिया ने किया। स्मृति तर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब के उपदेष्टा कनक हजारिका और क्रीड़ा संगठक प्रदीप हजारिका ने किया। दिन के 1 बजे से नगांव प्रेस क्लब के सभापति यादव सैकिया की अध्यक्षता में खुली सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री के प्रधान प्रेस उपदेष्टा ध्रुब महंत उपस्थित रहकर अपने स्वागत भाषण में कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्व और कर्म के संदर्भ में हमेशा जागरूक रहना चाहिए। पत्रकारों की पहली प्राथमिक यह है कि समाज की समस्या को सही तौर से उजागर करना चाहिए। आगे कहा कि जब स्वार्थ नहीं रहेगा तब ज्यादा आनंद का अनुभव होगा। मौलिक समस्या के समाधान करने हेतु संवाद माध्यम द्वारा सरकार की दृष्टि आकर्षित करनी होगी । तब मौलिक समस्या के समाधान के क्षेत्र में निश्चित तौर से लोग उपकृत होंगे। महंत ने युवा समाज को कृषि कार्य में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर असम पुलिस महानिदेशक पार्थसारथी महंत ने संवाद के क्षेत्र का विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे । श्री महंत ने कहा कि नए प्रजन्मों का मुख्य कार्य हुआ अध्ययन। अध्ययन के द्वारा ही सफलता मिलना स्वाभाविक है। हम एकजुट होकर समाज को आगे ले जा सकते हैं। उक्त सभा में नगांव सदर क्षेत्र के विधायक रूपक शर्मा उपस्थित रहकर प्रेस क्लब की इतिहास का वर्णन करते हुए कहा कि नगांव के पत्रकारों का एक अलग परिचय है। प्रेस क्लब का जो भी अभाव है उसे भविष्य में दूर करने का आश्वासन दिया। उक्त सभा में बढ़मपुर क्षेत्र के विधायक जीतू गोस्वामी, सेवानिवृत्त अध्यापिका रजलिन जाहान, प्रेस क्लब के उपदेष्टा कनक हजारीका, शैलेन सैकिया, पलाश प्रतिम हजारीका, जितेन बरकटकी, जयप्रकाश सिंह, निलुत्पल बोरा, तपन बोरा, चंदन ज्योति बोरा, शफीकुर रहमान, भास्कर सैकिया,अजित माहेश्वरी, रविंद्र साह के अलावा कई पत्रकार उपस्थित थे। प्रेस क्लब के सचिव अजीत सैकिया ने उद्देश्य व्याख्या की । नगांव प्रेस क्लब के पांच वरिष्ठ पत्रकार हेमेन कुमार दास, असीम भावाल, अखिल दास, वैद्यनाथ साहनी और अजय महतो को असमिया फुलाम गामोछा, सेलेंग चादर, जापी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले सुबह नगांव प्रेस क्लब के पहला मंजिल स्थित सभाकक्ष और कार्यालय का उद्घाटन विधायक रूपक शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि सभाकक्ष और कार्यालय का निर्माण विधायक रूपक शर्मा द्वारा विधायक पूंजी से और प्रेस क्लब के सभाकक्ष को न डॉक्टर आबु हनीफा की पत्नी रजलीन जाहान की आर्थिक सहायता से नये रुप मे सजाकर इसे डाः आबु हानीफा कक्ष के नाम से नामकरण किया गया है ।उल्लेखनीय है कि डॉ आबु हानीफा नगांव प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष थे ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें