बनारस। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के बनारस मे आयोजित चतुर्दशम राष्ट्रीय अधिवेशन काशी कुंभ में आगामी 2023-- 2024 दो वर्षीय सत्र के लिए चुनाव अधिकारी बलराम सुल्तानिया के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में राजस्थान के नोखा शाखा के सदस्य तथा राजस्थान प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विजयी घोषित किया गया।इन्होने इस दौड़ में शामिल पूर्वोत्तर के गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सदस्य व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड को 111 वोटों से पराजित किया। सुरेंद्र भट्टड को 367 और रितेश खटेड को 256 मत मिले। दूसरी ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की दौड़ में क्षेत्र 1 के लिए पूर्वोत्तर के हिमशिखर खंडेलिया को उपाध्यक्ष विजय घोषित किया गया। हिमशिखर खंडेलिया वर्तमान में पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष है तथा धेमाजी शाखा के सदस्य हैं। क्षेत्र 4 के उपाध्यक्ष चुनावी दंगल में 2 उम्मीदवार थे। जिनमें कर्नाटक प्रांतीय अध्यक्ष सुशील बंसल एवं राम गोपाल वर्मा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें राम गोपाल वर्मा 48 वोट लेकर विजयी घोषित हुए। जबकि सुशील बंसल को 20 वोट मिले। गौरतलब है कि क्षेत्र एक की सीमा में पूर्वोत्तर प्रदेशीय एवं पश्चिम बंगाल प्रदेशीय की शाखाएं समाहित है। इस क्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें हिमशिखर खंडेलिया के अलावा बंगाल प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और क्षेत्र 1 के सहायक मंत्री धीरज नाहर के बीच मुकाबला था।हिमशिखर खंडेलिया को 73 धीरज नाहर को 61 और आशीष अग्रवाल को 60 वोट मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुल 634 वोट गिरे जिसमें 9 वोटों को फर्जी बताकर रद्द कर दिया गया ।इससे पहले अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव देर रात तक चलता रहा। कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से वोट डालने की आशंका जताई तो चुनाव अधिकारी ने जांच कर गलत पाए गए 9 वोटों को रद्द कर दिया। इस अवसर पर हल्के आरोप प्रत्यारोप व विरोध भी हुआ। मगर युवा मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बनारस में आयोजित इस अधिवेशन में मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं के 3 हजार प्रति निधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 1 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होगा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें