रोहा में तिन जनवरी को तिवा वीर राजा "जोंगालबलहु" दिवस को लेकर सभा आयोजित, तैयारी जोंरो पर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में तिन जनवरी को तिवा वीर राजा "जोंगालबलहु" दिवस को लेकर सभा आयोजित, तैयारी जोंरो पर

सोयल खेतान

खुली सभा में मुख्यमंत्री डां हिमंतविश्व शर्मा उपस्थित रहकर कर रखेंगे पचास करोड़ रुपये से निर्माण होने वाले जोंगालबलहु पर्यटन स्थल की आधारशिला

जोंगालबलहु दिवस को सरकारी स्विकृति प्रदान करने की मांग

रोहा। रोहा क्षैत्र के अंतर्गत एतिज्यमंडित जोंगालबलहु गढ में आगामी तिन जनवरी को एक दिवशीय विस्तृत कार्यक्रम के साथ तिवा वीर राजा जोंगालबलहु दिवश धूमधाम से आयोजित करने की तैयारी जोरशोर से करने के साथ ही आज  एक सभा अनुष्टित हुई।

तिवा जनगोष्टी के सोर्य, वीर्य जातीय स्वाभिमान तिवा वीर राजा जोंगालबलहु को विश्व दरबार में प्रतिष्ठा करने के उद्देश्य से अखिल असम तिवा छात्र संघ,तिवा स्वायत्व परिषद, अखिल तिवा महिला संघ,तिवा संस्कृतिक समाज के तत्वावधान और राजा वीर जोंगालबलहु दिवश उद्जापन समिति के सहयोग में आगामी तिन जनवरी को तिवा वीर राजा जोंगालबलहु क्षैत्र में एक दिवशीय कार्यक्रम के साथ जोंगालबलहु दिवश उद्जापन की तैयारी जोरशोर से करने के साथ ही सुंदर वादीयों के बिच स्थित तिवा वीर राजा जोंगालबलहु क्षैत्र में जोंगालबलहु दिवश उद्जापन समिति के अध्यक्ष प्रनवज्योति मशरंग की अध्यक्षता और सचिव प्रह्लाद कुमार मशरंग के उद्देश्य व्याख्या के साथ अनुष्टित हुई वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा। सभा में जोंगालबलहु दिवश शुचारु संचालन करने और आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार विमर्श करने के साथ ही उपस्थित कई व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखे। साथ ही उद्जापन समिति के अध्यक्ष प्रनवज्योति मशरंग और सचिव प्रह्लाद मशरंग ने जानकारी दी है की आगामी तिन जनवरी को अनुष्टित होने वाली जोंगालबलहु दिवश की खुली सभा में राज्य के मुख्यमंत्री डां हिमंतविश्व शर्मा उपस्थित रहेंगे और पचास करोड़ रुपये की लागत से जोंगालबलहु में निर्मीत होने वाले जोंगालबलहु पर्यटन स्थल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही सभा में  तिन जनवरी को प्रातः आँठ बजे वीर राजा जोंगालबलहु के स्मृति में तिवा जनगोष्टी का परम्परागत मांगलिक अनुष्ठान के साथ एक दिवशीय कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही शुचारु संचालन और अनुष्टित होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श करने के साथ ही उद्जापन समिति सहित उप समितियों के प्रतिनिधियों को तैयार रहने का आह्वान किया।  साढे आँठ बजे द्वीप प्रज्वलन करेंगे अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक तथा उद्जापन समिति के सलाहकार तनुराम कोंवर और रोहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने भी वक्तव्य रख परामर्श दिया। साथ ही आयोजित सभा से ही राज्य सरकार जोंगालबलहु दिवस को सरकारी स्विकृति प्रदान, मरिगांव में निर्मित होने वाली चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण वीर राजा जोंगालबलहु के नाम पर करने और 42के शहिद वीर हेमराम पातर और गुनाभीराम बरदलै के स्मृति में उद्यान निर्मीत की मांग की है।आयोजित सभा में उद्जापन समिति, विभिन्न विभागों की उपसमितियों के प्रतिनिधि सहित दल संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें