प्रत्येक सप्ताह नगांव मे बहेगी भक्ति की गंगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रत्येक सप्ताह नगांव मे बहेगी भक्ति की गंगा

 


पूजा माहेश्वरी 

       

नगांव। शेष होते वर्ष को बिदाई देने के उद्देश्य से और आगामी नव वर्ष के आगमन पर नगांव शहर की सभी धार्मिक संगठन सक्रियता से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी मे है। इसी क्रम मे पहला धार्मिक कार्यक्रम रविवार को श्री श्याम धाम, नगांव मे संपन्न हुआ । इस आयोजन मे श्री श्याम प्रभु के विग्रह का आलौकिक श्रृंगार किया गया और मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिर मे संध्याकालिन आरती के बाद दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की गई । जिसमे भक्तो ने आहुति प्रदान कर अपनी मनोकामना की अरदास की । बाद मे भजनो के कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय भजन गायक व पत्रकार अजित माहेश्वरी ने श्री गणेश वंदना से किया। स्थानीय भजन गायक संजय पोद्दार ने भी भजन प्रस्तुत किए। तत्पश्चात बेंगलुरु से आमंत्रित अथिति कलाकार निरंजन सारडा ने भजनो की कमान संभाली और एक से बढ़कर एक शानदार भजनो की प्रस्तुती दी ।श्री सारडा के भजनो की प्रस्तुती से सभी भावविभोर होकर नाचने लगे। इसी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारो द्वरा नानी बाई को मायरो पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए। नानी बाई को मायरो पर श्री सारडा ने शानदार भजन की प्रस्तुती दी और कृष्ण बनी पूजा माहेश्वरी, राधा बनी महक झंवर, नरसी बनी अंजली अग्रवाल, नानी बाई बनी कुमकुम सोनी और डिंपल झंवर व मिष्ठी भजनका सखी बनी। सभी कलाकारो ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। स्थानीयभजन गायिका कुमकुम सोनी और निर्मला कमल आलमपुरिया ने श्री सारडा के साथ युगल भजन प्रस्तुत किए। भजन कार्यक्रम के आरंभ मे मुख्य आमंत्रित गायक निरंजन सारडा का श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कर्वा ने और आयोजको की ओर से राधेश्याम लोहिया ने क्रमश: दुपट्टा व फुलाम गमोछा ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे उपस्थित श्री सारडा की धर्म पत्नी श्री मती कमलेश सारडा का फुलाम गमोछा ओढ़ाकर आयोजक समिति की सदस्या नितू पोद्दार ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह का संचालन अजित माहेश्वरी ने किया। इस कार्यक्रम के बाद आगामी 28 दिसंबर को शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन मे बाबा रामदेव जी के जम्मा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। शहर की धार्मिक संस्था शक्ति संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे राजस्थान से मशहूर गायक प्रकाश माली जम्मा जागरण मे शिरकत करेंगे। शक्ति संघ के सचिव महेश भजनका ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या के साथ-साथ शक्ति संघ का यह रजत जयंति वर्ष चल रहा है इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इधर एक जनवरी को नव वर्ष के उपलक्ष्य मे एक शाम श्री श्याम बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम धाम ,नगांव मे संपन्न होगा। यह कार्यक्रम शहर की एक अन्य धार्मिक संस्था उमंग के तत्वावधान मे होने जा रहा है। उमंग संस्था के प्रमुख राहुल भजनका ने बताया कि विश्व विख्यात गायक व भजन रचियता जय शंकर चौधरी और प्रकाश मिश्रा, दोनो ही गायक कलाकार कोलकोता से पधारेगें। उपरोक्त दोनो कार्यक्रम मे आयोजक स्थल को भव्यता प्रदान की जायेगी। साथ ही दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की जायेगी और भंडारे की व्यवस्था होगी।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें