बधाई हो... हीया अग्रवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बधाई हो... हीया अग्रवाल

 


जन्मदिवस पर अनेकों बधाई


❤हीया ❤हीया ❤हीया ❤

तु मेरा अरमान हैं हीया

हम सबकी तु जान है हीया

छोटी सी इंसान है हीया

जीवन की मुस्कान है हीया

सब कुछ तुम पर कुरबान है हीया 

खुब पढो खेलो कुदो तुम.

दो परिवारों की शान है हीया


जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष बेटा

❤❤❤❤❤❤❤


बधाई देने वाले:


दादा दादी

लालचंद सारदा अग्रवाल


नाना नानी मोसी

मदन सुमित्रा स्नेहा सिंघल


जन्मदाता

प्रीति ( सिंघल), बीनीत अग्रवाल


जन्म दिन दीपक जलाकर मनायें नाकि मोमबत्ती बुझाकर


भारत एक आध्यात्मिक देश है इसमें पश्चिमी सभ्यता की गहरी छाप पङी है जो रातोंरात बदलाव करना संभव भी नहीं है ना ही किसी को मजबूर किया जा सकता फिर भी समय समय पर यदि टोक दिया जाए तो एक दिन आलीशान भवनों, होटलों एवं कल्बों भी लोग सजी सजाई मेज पर दीपक जलाकर जन्म दिन सालगिरह आदि मनायेंगे.

    भारत देश में जन्म दिन तथा सालगिरह को एक उपलब्धि मानी जाती है लेकिन विदेशों में मान्यता है कि आज अमूल्य जीवन अथवा दांपत्य का एक साल खत्म हो गया. यह सच है कि आज भक्त गण विभिन्न देवी देवताओं जन्मोत्सव एवं कहीं कहीं उनकी सालगिरह पर भी केक काटने लगें हैं तो यह भक्त एवं भगवान का अद्भुत रिश्ता है इस पर किसी को सलाह देने की आवश्यकता नहीं इसी तरह कोई अपने बच्चों के जन्म दिन तथा अपनी सालगिरह अपनी इच्छानुसार मनाये उसमें भला किसी को क्या एतराज है लेकिन उन लोगों से निवेदन है कि ऐसे शुभ अवसर पर कुछ राशि तो गरीब एवं अभावों में रहने वाले लोगों को उपहार में दें ताकि उनकी आत्मा प्रशन्न होगी तो आशीर्वाद स्वरूप हमारी उम्र में कोई दिक्कत नहीं आयेगी. दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

   यह एक सीधा सपाट प्रशन्न है कि ऐसे शुभ अवसर पर रोशनी करने से आनंद मिलेगा अथवा फूंक मार मार कर अंधेरा करने से?? 

     मोमबत्ती जलाने अथवा बुझाने से वातावरण दुषित होता है जबकि देशी घी का दीपक जलाने से शुद्ध वातावरण स्थापित होता है.

   सभी को जन्मदिन सालगिरह एवं अन्य उत्सवों की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर स्वस्थ एवं मस्त रखें.


मदन सुमित्रा सिंघल

पत्रकार एवं साहित्यकार

शिलचर असम 

मो.9435073653











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें