मारवाड़ी सम्मेलन की होजाई शाखा ने 'शाखा रत्न' से सम्मानित किया सज्जन शर्मा व कामाख्या प्रसाद अग्रवाल को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन की होजाई शाखा ने 'शाखा रत्न' से सम्मानित किया सज्जन शर्मा व कामाख्या प्रसाद अग्रवाल को

 


निखिल कुमार मुंन्दडा


होजाई। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 88 वें स्थापना दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन की होजाई शाखा ने आज 'शाखा रत्न' से सम्मानित किया अपने पूर्व अध्यक्ष श्री सज्जन शर्मा व श्री कामाख्या प्रसाद अग्रवाल का। इस दौरान श्री सज्जन शर्मा के होजाई स्थित आवास पर व श्री कामाख्या प्रसाद अग्रवाल के आवास पर मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधि दल जिसमें उपाध्यक्ष निरंजन सरावगी, सचिव रमेश मुंदड़ा, सहसचिव प्रवीण सरावगी, कोषाध्यक्ष मोहन चौधरी, डॉ मनोज कुमार स्वामी, राजेश केजरीवाल, प्रमोद मोर, मनोज केजरीवाल ने दोनों पूर्व अध्यक्षों का असमिया फूलम गमछा, सम्मान पत्र व मिठाई देकर सम्मान किया। इस दौरान श्री शर्मा के आवास पर मानपत्र डॉ मनोज कुमार स्वामी व श्री अगरवाल के आवास पर रमेश मुंदड़ा ने पढ़ा जिसमें उल्लेख किया गया है कि अपनी मेधा और कौशल से मारवाड़ी समाज का गौरव बढाने के आपके प्रयासों को हमारा सादर प्रणाम एवं अभिनन्दन। समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी एवं समाज निर्माण में आपकी अग्रगामी भूमिका के लिए मारवाड़ी सम्मेलन, होजाई शाखा अपने 88 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आपको 'शाखा रत्न' के सम्मान से सम्मानित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। यह सम्मान पत्र समिति द्वारा आपको सादर समर्पित है।


समाज के लिए किए गये आपके कार्यों के लिए मारवाड़ी समाज सदैव आपका कृतज्ञ रहेगा। मारवाड़ी सम्मेलन, होजाई शाखा आपके और आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य तथा सुस्वास्थ्य की कामना करती है। इस दौरान सज्जन जी शर्मा व उनके परिवार ने शाखा रत्न मिलने पर खुशी व्यक्त की व मारवाड़ी सम्मेलन की प्रगति की कामना की। वहीं कामाख्या प्रसाद सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि इस सम्मान ने मेरा हौसला बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि किसी का समान होने से सम्मान पाने वाले का जहां हौसला बुलंद होता है वही आने वाली पीढ़ी को एक प्रेरणा मिलती है‌ मारवाड़ी सम्मेलन अपने स्थापना काल से समाज हित के कार्य करती आ रही है और भविष्य में भी करेगी यही मुझे दृढ़ आशा व विश्वास है। उन्होंने होजाई शाखा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा की होजाई शाखा समाज हित के साथ-साथ सेवा मूलक कार्य कर रही है। इस दौरान समाज के विशिष्ट केसर देव शर्मा, मनोज शर्मा, विक्रम शर्मा, राजेश अग्रवाल व प्रियम्कर सुरेका सहित कई विशिष्टजन उपस्थित थे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें