जीटो ने निवेश वसूली पर कार्यशाला आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जीटो ने निवेश वसूली पर कार्यशाला आयोजित की

 


गुवाहाटी। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन, नॉर्थ ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर के सौजन्य से और शेयर समाधान  लिमिटेड के सहयोग से तेरापंथ भवन मे डूबे निवेशों की वसूली पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत जीटो नॉर्थ ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर की लेडिज विंग की अध्यक्षा  शालिनी जैन और सोनल लुणावत  द्वारा नमस्कार महामंत्र पाठ के साथ की गई। अपने स्वागत संबोधन मे नार्थ ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर के अध्यक्ष  सुनील  कठोतीया  ने कार्यशाला मे उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए जीटो के गठन के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए जैन समाज में इससे होने वाले फायदे एवं सुविधाओं के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि जीटो के जितने भी कार्यक्रम और स्थायी प्रकल्प चल रहे है उनका एकमात्र लक्ष्य सकल जैन समुदाय को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।यह कार्यशाला उसी दिशा मे बढ़ाया गया एक कदम है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 जनवरी को इंकम टैक्स ऐक्ट के ऊपर एक कार्यक्रम और करने जा रहे है, साथ ही 22 जनवरी 2023 को जीटो नॉर्थ ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। जिसमें जीटो एपेक्स के अध्यक्ष और उनकी टीम के साथ  जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और उद्योगपति देश के कोने कोने से गुवाहाटी आयेगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  विकास जैन का  सुभाष  बेताला ने फुलाम गमोछा पहना कर स्वागत किया। विकास जैन जीटो बिजनेस नेटवर्क नॉर्थ जोन के संयोजक भी हैं ।शाखा उपाध्यक्ष  शांतिलाल खटेड ने मुख्य वक्ता विकास जैन का  परिचय पढा और उनके बारे मे उपस्थित लोगों को बताया। विकास जैन ने कार्यशाला मे उपस्थित लोगों को बताया कि कैसे फंसे हुए निवेश को उनकी कंपनी शेयर समाधान लिमिटेड पीछले कई सालों से रिकवर करती आ रही है। एक आम आदमी प्रक्रिया और प्रोसेस की जानकारी के अभाव में अपने मेहनत की कमाई हुई राशि को निवेश करके खो देते है जिसकी रिकवरी सम्भव होती हैं।श्री जैन ने उपस्थित लोगों को बताया कि देश मे करीब पांच लाख करोड़ से ज्यादा का बिना क्लेम किया हुआ निवेश सरकार, बैंको तथा दूसरी वित्तीय संस्थाओं के पास प़डा हुआ है, जो कि अनेक कारणों से जैसे खोए हुए प्रमाणपत्रों या दस्तावेजों के कारण, निवेशक की मृत्यु, हस्ताक्षर नहीं मिलने से फंसे हुए निवेश, भौतिक शेयरों का डीमैट में परिवर्तन न होना, पते में परिवर्तन, कंपनी के नाम में परिवर्तन, समामेलन विलय और रिवर्स मर्जर, असूचीबद्धता,  परिपक्व बीमा, निष्क्रिय बैंक खाता आदि कारणो से किसी ने क्लेम नहीं किया।पर हमारी कंपनी उसको ढूंढ कर उनका मूल्यांकन करके उसके निवेशक को निकाल कर देते है.सभागार में जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। विकास जैन ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों और समस्याओं को सुना और उनका जवाब दिया।

कार्यशाला में जीटो पूर्वी क्षेत्र के सलाहकार  कमल जैन(हाथिगोला) का सम्मान  सुमेरमल सुराना द्वारा किया गया। तथा  पूर्वी क्षेत्र के सचिव मनोज बोकडीया का सम्मान  प्रतीक लुणावत ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चैप्टर के मुख्य सचिव  मनोज सेठीया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला के संयोजक  राजेश  सरावगी ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें