दलखोला में भागवत कथा कृष्ण प्रसंग में उमड़ा जनसैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दलखोला में भागवत कथा कृष्ण प्रसंग में उमड़ा जनसैलाब

 


दलखोला। उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के दलखोला में लड्ढा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथा वाचक व्यास गुरु धर्मेश जी महाराज ने कृष्ण प्रसंग सुनाते हुए कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। जिसमें जीवंत झांकियों द्वारा कृष्ण जन्म का वृतांत दर्शाया गया। इस अवसर पर भक्तों का जनसैलाब कृष्ण जन्म के वृतांत को देखने और सुनने के लिए कथा स्थल की ओर उमड़ पड़ा। कृष्ण जन्म प्रसंग के अवसर पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के रस में डूब कर नाचने लगे। गौरतलब है कि इस ज्ञान यज्ञ कथा के आयोजक गायत्री देवी श्रीचंद लड्ढा, अन्नपूर्णा देवी छगनमल लड्ढा, मंजू देवी राजकुमार लड्ढा और संगीता देवी निर्मल लड्ढा एवं समस्त लड्ढा परिवार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें