ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। बीसीपीएल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ने आज डिब्रूगढ़ में 16वां स्थापना दिवस मनाया। रीप हजारिका, प्रबंध निदेशक बीसीपीएल, पृथ्वीराज दास, निदेशक (वित्त), विजय कुमार पाल, मुख्य परिचालन अधिकारी, आमंत्रित अतिथि, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान हजारिका ने सभी कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी और कंपनी के विकास के लिए समर्थन के लिए हितधारकों को धन्यवाद दिया। कर्मचारियों को उनकी लंबी सेवा के लिए भी सम्मानित किया गया और इनहाउस पत्रिका श्रीजन का उद्घाटन किया गया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें