असम नेपाली साहित्य सभा का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम नेपाली साहित्य सभा का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ

 


निखिल कुमार मुंन्दडा


होजाई। असम नेपाली साहित्य सभा ने दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष केंद्रीय स्थापना दिवस का आयोजन होजाई स्थित श्री श्री सत्यनारायण मंदिर तथा सत्यार्थी लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ भवन प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया। गौरतलब है, कार्यक्रम के पहले दिन यानी बुधवार को सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे अनेसास के केंद्रीय समिति के सभापति दुर्गा खतिवडा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके साथही 49 ध्वज विशिष्ट अतिथियों ने फहराकर उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


इस दौरान अपने संबोधन में अनेसास के केंद्रीय समिति के सभापति दुर्गा खतिवडा ने कहा किसी भी जाति के विकास के लिए उक्त जाति की भाषा, कला व संस्कृति अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने आगे कहा जिस देश में हम रहते हैं वहां की संस्कृति, भाषा, साहित्य को अपनाकर उसे सुदृढ़ करना और उसके विकास के लिए निरंतर प्रयास करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने नेपाली साहित्य के क्षेत्र में हो रहे निरंतर कार्य व प्रयासों के बारे में प्रकाश डाला। इसके बाद शहीद तर्पण व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। वही 11:00 बजे से बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन होजाई जिला साहित्य सभा के प्रतिस्थापक सचिव अनूप कुमार बरठाकुर के कर कमलों से हुआ जिस का संचालन अनेसास उपसभापति निरू शर्मा ने किया। इसके पश्चात केंद्रीय साधारण परिषद का पहला सत्र आयोजित हुआ।


वही आज दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन अनेसास के केंद्रीय समिति के सभापति दुर्गा खतिवडा की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई जिसमें सम्मानीय अतिथि के रूप में होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष, विशिष्ट अतिथि के रूप में असम संख्या लघु उन्नयन बोर्ड के अध्यक्ष हबीब मोहम्मद चौधरी, अनेसास के कार्यकारी सभापति डॉ चिंतामणि शर्मा, स्वागत समिति के सभापति‌ विष्णु शर्मा सहित कई विशिष्टजन मंच पर उपस्थित थे। सभा का शुभारंभ स्वागत समिति के सभापति विष्णु शर्मा के स्वागत भाषण के साथ हुआ। वहीं सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामकृष्ण घोष ने कहा साहित्य ही हर जाति, जनगोष्टी की उन्नति में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा नेपाली समाज के उन्नयन के लिए वे हर समय तत्पर है व लड़कियों की शिक्षा पर उन्होंने जोर दिया। इस दौरान सभी अतिथियों ने अपना अपना संबोधन रखा। असम नेपाली साहित्य सभा द्वारा सभी का नेपाली टोपी व असमिया फूलम गमछे के साथ स्वागत किया गया। सभा के दौरान होजाई महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य जगदीश प्रसाद अग्रवाल की प्रतिछवि के सम्मुख श्रद्धांजलि अर्पित की गई व दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई। संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उल्लेखयोग्य है उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पूरे असम से नेपाली समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें