होजाई गर्ल्स कॉलेज और शब्द भारती केंद्र तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, होजाई गर्ल्स कॉलेज के सहयोग से सात दिवसीय अनुवाद कार्यशाला का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई गर्ल्स कॉलेज और शब्द भारती केंद्र तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, होजाई गर्ल्स कॉलेज के सहयोग से सात दिवसीय अनुवाद कार्यशाला का शुभारंभ

 


निखिल कुमार मुन्दडा


होजाई। होजाई गर्ल्स कॉलेज और शब्द भारती केंद्र तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, होजाई गर्ल्स कॉलेज के सहयोग से सात दिवसीय अनुवाद कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 5 जनवरी 2023 से 11 जनवरी 2023 तक चलेगी (36घण्टा)। वृहस्पतिबार को उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता होजाई गर्ल्स कॉलेज के अध्यक्ष श्रीयुत दीपक कुमार हजारिका ने किया। सत्र का संचालन हिंदी विभाग के अध्यापक तथा एक वर्षीय वाकसेतु स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ राजेन सिंह चौहान ने किया। सभा का उद्देश्य व्याख्या हिंदी विभाग के अध्यापक श्रीयुत शंकर कुमार वर्मा ने किया। बीज वक्ता के रूप में श्री काशीनाथ चौहान जी ने अनुवाद की उपयोगिता पर व्यापक स्तर पर चर्चा किया। बांग्ला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीयूष नंदी ने इस तरह की कार्यशाला करने के कारण हिंदी विभाग को धन्यवाद ज्ञापन किया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ हादीउर रहमान अपने भाषण में विद्यार्थियों को अनुवाद कार्यशाला में बढ़-चढ़ भाग लेने के कारण उन्हें प्रोत्साहित किया। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ नागेश्वर यादव महोदय ने अनुवाद को रोजगार का मुख्य साधन के रूप में अपना मत दिया। इस उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता चंद्रलेखा शर्मा महोदया ने अनुवाद को रोजगार के व्यापक क्षेत्र के रुप व्याख्यायित किया और अनुवाद में होने वाली कठिनाइयों का जिक्र किया। अध्यक्ष श्रीयुत दीपक कुमार हजारिका महोदय ने रसीली भाषणों से सत्र समापन की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें