नखराली बाईसा घूमर उत्सव का आयोजन 13 जनवरी को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नखराली बाईसा घूमर उत्सव का आयोजन 13 जनवरी को


गुवाहाटी। अपनी संस्कृति अपनी पहचान का नारा लेकर उत्तर-पूर्वाचल में पहली बार नखराली बाईसा टीम द्वारा घूमर उत्सव का आयोजन भंगागढ़ जीएस रोड स्थित सेलिब्रेशन ग्रांड में 13 जनवरी को किया जा रहा है। जिसमें हर तरफ राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। यह आयोजन अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। यह बातें नखराली बाईसा ग्रुप के सलाहकार अरविंद पारीक ने चितचोर रेस्टोरेंट में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कही। पारीक ने आगे बताया कि घूमर एक उत्सव ही नहीं बल्कि राजस्थान की एक पहचान भी है। सेलिब्रेशन ग्रांड में यह उत्सव दोपहर ठीक 3 बजे शुरू होगा। इसकी खास बात यह होगी कि 500 के करीब राजस्थानी महिलाएं राजस्थानी परिधान में राजस्थानी घूमर नृत्य की ताल और लाय पर सामूहिक नृत्य करेंगी। इसके अलावा राजस्थान से पधारे राजस्थानी लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही कार्यक्रम के शुरुआत में असम की संस्कृति से समन्वय रखते हुए बिहू नृत्य भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में मिस नखराली बाईसा, मिसेज नखराली बाईसा, श्रेष्ठ घूमर नर्तकी का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजन में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी किसी भी तरह का श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये पुरस्कार भी आयोजन स्थल पर दिया जाएगा।कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओं के लिए होगा।मगर निमंत्रण पत्र प्राप्त पुरुष अतिथि कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।राजस्थान की माटी की सोंधी महक को याद दिलाने के लिए राजस्थानी व्यंजन की विशेष व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ निमंत्रण पत्र व प्रवेश पत्र से ही होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा की कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारी, सांसद उपस्थित रहेंगी। इससे पहले संतोष काबरा ने सलाहकार का परिचय कराते हुए सभी पत्रकार भाइयों का अभिनंदन किया। पत्रकार सम्मेलन में कोर कमेटी की सदस्य अमराव बोथरा, खुशबू वर्मा, चंदा नाहटा, सिया शर्मा, वर्षा पारीक, रंजना पारीक, मंजू लता शर्मा, मीना पोद्दार ,चंदा नाहटा और मधु राठी भी उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें