होजाई गर्ल्स कॉलेज में सात दिवसीय अनुवाद कार्यशाला का समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई गर्ल्स कॉलेज में सात दिवसीय अनुवाद कार्यशाला का समापन

 


निखिल कुमार मुंदडा 


होजाई। होजाई गर्ल्स कॉलेज में सात दिवसीय अनुवाद कार्यशाला का समापन आज हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता होजाई गर्ल्स कॉलेज के अध्यक्ष श्रीयुत दीपक कुमार हजारिका ने किया। सत्र संचालन शब्द भारती होजाई गर्ल्स कॉलेज केंद्र के समन्वयक डॉ राजेन सिंह चौहान ने किया। मुख्य अतिथि तथा तेजपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रोफेसर अनंत कुमार नाथ जी ने रोजगारपरक विषय अनुवाद पर कार्यशाला कराने के लिए होजाई गर्ल्स कॉलेज को धन्यवाद दिया। उनके अतिरिक्त तेजपुर विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी कुलदीप उपाध्याय तथा शब्द भारती के सचिव कालीचरण बासफोर ने भी कालेज में हिंदी की लोकप्रियता की भूरी भूरी प्रशंसा की और छात्राओं प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।अंत में हिंदी विभाग के अध्यापिका सुश्री मीनाक्षी गुप्ता ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें