विहिंम व हिंयुछाप के सहयोग से इस्लामिक महिला सनातनी हिंदू धर्म में शामिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विहिंम व हिंयुछाप के सहयोग से इस्लामिक महिला सनातनी हिंदू धर्म में शामिल

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। हिंदू युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष जुग्मज्योति दत्त ने एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए जानकारी दी है कि शबनम आरा बेगम ने संपूर्ण हिंदू रीति-रिवाज के तहत सनातनी धर्म अपना लिया है। राज्यिक अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ, असम के जनार्दन देव गोस्वामी व सधारण सचिव बलेन वैश्य द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेजपुर जिले के सोनित पुर बारिकासुबुरी निवासी स्व. फरिदउद्दीन अहमद की पुत्री शबनम बेगम ने गत 29 दिसंबर को विश्व हिंदू महासंघ, असम के अध्यक्ष व सचिव को लिखित आवेदन किया था कि वे हिंदू धर्म अपनाना चाहती हैं। अवेदन के तहत आज सोमितपुर जिला विश्वनाथ महकमा के अंतर्गत ऐतिहासिक श्री नागशंकर देवालय में विश्व हिंदू महासंघ, असम और हिंदू युवा छात्र परिषद, असम के संयुक्त सौजन्य से आवेदक की स्व इच्छा के प्रति सम्मान रखते श्री श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। सनातनी लोगों की उपस्थिति में तथा सनातन रीति-नीति, धाॢमक संस्कार के तहत इस्लामिक धर्म से सनातन हिंदू धर्म अपनाने का कार्य संपन्न किया गया। आज से शबनम आरा बेगम शबनम कैश्यप के रूप में कश्यप गोत्र की महिला के रूप में गिनी जाएंगी। ज्ञापन में कहा गया है कि शबनम कश्यप संपूर्ण हिंदू धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हुए सभी सनातनी रीति-नीति का पालन करेंगी। विश्व हिंदू महासंघ, असम और हिंदू युवा छात्र परिषद, असम नेे सनातन हिंदू धर्म में दीक्षा लेने वाली शबनम कैश्यप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें