होजाई को वापिस जिला का दर्जा की मांग को लेकर होजाई सीपीआई (एम) का धरना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई को वापिस जिला का दर्जा की मांग को लेकर होजाई सीपीआई (एम) का धरना

निखिल कुमार मुंन्दडा

होजाई जिला कांग्रेस का गन साक्षरता अभियान

होजाई। हाल ही में असम सरकार ने होजाई जिला के साथ-साथ अन्य तीन जिलों का जिला का दर्जा रद्द कर दिया है जिसको लेकर होजाई जिले में काफी प्रतिक्रिया व क्षोभ देखने को मिल रहा है। भिन्न दल संगठन होजाई जिला के दर्जे को वापस बरकरार रखने हेतु मांग कर रहे हैं और इसके लिए जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने जिला के मुख्यालय शंकरदेव नगर में धरना प्रदर्शन किया।
सो से भी अधिक समर्थकों ने हाथ में बैनर, प्ले कार्ड लेकर नारे लगाते हुए होजाई जिले को वापस जिले के रूप में दर्जा देने की मांग की।  असम सरकार हाय- हाय,  मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा मुर्दाबाद, बीजेपी सरकार गो बैक आदि नारों से जोरदार प्रदर्शन किया।  इस दौरान सीपीआई(एम) के जिला समिति के सचिव जूगेश्वर दास ने कहा सरकार के इस सिद्धांत का हम कड़े शब्दों में निंदा व विरोध करते हैं। इस दौरान जिला समिति के सदस्य नारायण देवनाथ, अनु रिजाल, फरीदुद्दीन ने भी वक्तव्य रखा। उधर होजाई जिला कांग्रेस के तत्वाधान में आज गन साक्षरता अभियान चलाया गया। होजाई जिला के जिले के दर्जे को रद्द कर उसे वापस नगांव जिले के अंदर महकमे के रूप में हाल ही में हिमंत विश्व शर्मा सरकार के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। होजाई कि जेके केडिया रोड स्थित नेताजी कॉर्नर के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रतिवाद किया इस दौरान असम प्रदेश कांग्रेस के साधारण सचिव अपूरबा भट्टाचार्य उपस्थित हुए उन्होंने हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्वधीन में बीजेपी सरकार की नीति को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की। धरने के अंत के बाद असम के राज्यपाल को होजाई जिला कांग्रेस की तरफ से ज्ञापन पत्र प्रेरण किया गया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें