डिब्रूगढ़ से ज्योती खाखोलिया
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की पंचदशम प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की पंचम बैठक का आयोजन गत २ फरवरी को मारवाड़ी युवा मंच की डिब्रूगढ़ शाखा के आतिथ्य में डिब्रूगढ़ के खनिकर अंचल स्थित जगन्नाथ मंदिर में किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा की गई , सभी ने मिलकर जातीय गीत " ओ मूर आपुनार देश " गाया। आथित्य शाखा द्वारा उपस्थित सभी का स्वागत संबोधन किया गया , कार्यसूची का अनुमोदन किया गया। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया ने उनके कार्यकाल के दौरान उनका साथ देने वाले उनकी टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और डिब्रूगढ़ शाखा को प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन हेतु अपनी बधाई एवम शुभकनाएं दी , उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर मंच हित एवम समाजहित के लिए कार्य करना है । हम सभी को मिलकर इस ऐतिहासिक नगरी डिब्रूगढ़ में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाना है। उन्होंने गुवाहाटी में युवा भवन की जमीन की व्यवस्था करने में अहम योगदान देने हेतु राजीव जी चांडक को विशेष धन्यवाद दिया। बैठक में चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही विवरण की प्रस्तुति उसे एवम स्वीकृति प्रदान की गई। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों की संपुष्टि हुई। प्रांतीय महामंत्री राज चौधरी ने उनके कार्यकाल के प्रतिवेदन को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना करते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा द्वारा 31 दिसम्बर 2022 तक के आय व्यय का विवरण सभी के समक्ष रखा गया , जिसे सदन ने सर्वसम्मति से प्रारित कर दिया। आथित्य डिब्रूगढ़ शाखा के शाखाध्यक्ष युवा बिनय गाड़ोदिया ने आगामी कल 3 फरवरी से डिब्रूगढ़ के सेउजपुर अंचल स्थित तिरुपति मण्डप में आयोजित होने वाले 16 वें प्रांतीय अधिवेशन की जानकारी सभी के समक्ष रखते सभी को तीन दिवसीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया। सभा में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 1 राजीव चांडक सहित आमंत्रित अन्य विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार रखें। शोक प्रस्ताव के तहत सभी ने दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। प्रांतीय महामंत्री राज चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया , राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन हुआ। यह जानकारी पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी पीआरओ युवा संदीप अग्रवाल द्वारा दी गई है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें