फैंसी बाजार पदसेतु का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार पदसेतु का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने

 


गुवाहाटी। फैंसी बाजार में महात्मा गांधी रोड पदसेतु( फुट ओवर ब्रिज) का असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर पदसेतु शिलालेख का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर उनके साथ नगर उन्नयन मंत्री अशोक सिंघल, ईस्ट गुवाहाटी के विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य, गुवाहाटी के मेयर मृगेन शरणिया उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक सभा में संबोधन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवाहाटी महानगर में लोक निर्माण विभाग गत कई वर्षों से यातायात और पैदल यात्री को सुविधा प्रदान करने के लिए चेष्टा रत है। इसी क्रम में गुवाहाटी के कई स्थानों में पदसेतु फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। आदाबाड़ी, शुक्लेश्वर मंदिर, मिजोरम हाउस, महिंद्रा शोरूम, दिसपुर कर भवन, खानापाड़ा आदि स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसी क्रम में गणेशगुड़ी फ्लाईओवर का विस्तार, दिसपुर सुपरमार्केट फ्लाईओवर और आर्य नगर फ्लाईओवर का लोकार्पण भी हो चुका है। इसी कड़ी में फैंसी बाजार की पदसेतु का आज लोकार्पण किया गया है। फैंसी बाजार के इस क्षेत्र में फेरी घाट जहाज से उतरने वाले यात्री एवं ऑफिस आने जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों से भी अधिक पहुंचते ही पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।इसी समस्या से निजात पाने के लिए फैंसी बाजार में पद सेतु का निर्माण किया गया है। इसके पश्चात पलटन बाजार रेलवे स्टेशन से पलटन बाजार तक एक और फुट ओवर ब्रिज निर्माणाधीन है।जू रोड और मालीगांव फ्लाईओवर का लोकार्पण भी बहुत जल्दी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच पुल का निर्माण 66% पूरा हो गया है। इस पुल के लोकार्पण के पश्चात उत्तर गुवाहाटी के गौरीपुर में यातायात जाम की समस्या पैदा ना हो इसके लिए गौरीपुर में एक ट्रांपेट का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण होते ही गुवाहाटी से नलबाड़ी आधे घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा मातृ प्रकल्प के अंतर्गत हैंडीक कॉलेज से बमुनीमैदान तक फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए आगामी दो महीने के अंदर निविदा आमंत्रित कर ली जाएगी। और 2023 सन में ही इसके निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जीएस रोड को ट्रेफिक प्वाइंट बिहीन करने की पूरी चेष्टा चल रही है। डाउन टाउन हॉस्पिटल, राजीव भवन के पास एक और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा भरलूमुख रेलवे ब्रिज के सामने एक फ्लाईओवर, रानी से कोईनाधोरा ओर फटाशील चाराली पर भी फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इन सब कार्यों के पूर्ण होने पर गुवाहाटी में आने वाले 15 - 20 सालों तक यातायात जाम की समस्या से निजात पाया जा सकेगा। वर्तमान गुवाहाटी में पांच फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण हो चुका है ।उन ब्रिजो में उचित देखभाल के अभाव में स्वचालित विद्युत सीढी की हालत खराब हो गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को अनुरोध कर दिया गया है कि जल्द ही किसी ठेकेदार को स्वचालित विद्युत सीढ़ियों की देखभाल का जिम्मा सौंप दिया जाए। फैंसी बाजार के एमजी रोड पर बनी फुट ओवर ब्रिज का निर्माण का ठेका स्थानीय ठेकेदार अनिल दास को दिया गया है। जिसके निर्माण में 16 करोड का खर्च आया है। इसी ठेकेदार को आगामी 5 वर्षों तक इस पदसेतु की देखरेख और स्वच्छता का ठेका दे दिया गया है। गुवाहाटी में पुराना डीसी कोर्ट, एसपी कोर्ट के सौंदर्यीकरण का कार्य तथा जेल रोड में बोटैनिकल गार्डन का काम काफी प्रगति पर चल रहा है।इससे पहले नगर उन्नयन मंत्री अशोक सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि निर्माणाधीन अथवा लोकार्पण हुई सभी फ्लाईओवर अथवा पदसेतु की उचित देखभाल व स्वच्छता के लिए आम जनता को जागरूक होना पड़ेगा एवं फ्लाईओवर को गंदगी से बचाना होगा। विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद स्वामी, स्निग्धा बरुआ मजूमदार, शंकर चक्रवर्ती, गुवाहाटी महानगर कामरूप मेट्रो के उपायुक्त पल्लव झा, जीएमडी के चेयरमैन नारायण डेका, वाइस चेयरमैन मुक्ता डेका, नगर निगम आयुक्त एम एन दहाल, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजीव श्याम ,सचिव विभूति सही सैकिया के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग ने इस काम को अपने निर्धारित समय 31 जनवरी तक पूरा कर लिया है। जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र है। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार अनिल दास ने भी निर्माण कार्य में काफी तत्परता दिखाई है। इन्हें सुपरमार्केट फ्लाईओवर का ठेका भी मिला था। इस सेतु की लंबाई 73.93 मीटर है। मध्य से नदी के किनारे की ओर डेक की लंबाई 11 मीटर है।फुट ओवर ब्रिज के मध्य से पीडब्ल्यूडी कैंपस की तरफ डेक की लंबाई 9.65 मीटर है। इसकी चौड़ाई 3.10 मीटर है। और छत के स्तर पर फुट ओवरब्रिज की शीर्ष ऊंचाई 10.9 मीटर है ।अन्य सुविधाओं के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फुट ओवर ब्रिज मे दिव्यांग लोगों के लिए लिफ्ट और दोनों तरफ सीढीया होगी।इसमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे ,निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डीजल जेनरेटिंग सेट, लिफ्ट शाफ्ट में विशेष ग्रेनाइट क्लैडिंग, विशेष छत, विशेष रोशनी और स्टेेनलेस स्टील रेलिंग है। सेतु के ऊपर से ब्रह्मपुत्र नदी का सुंदर नजारा भी देखने को मिलेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें