गुवाहाटी। श्री गुवाहाटी गौशाला के बृंदावन गार्डन में आयोजित पाठशाला के लीला देवी राजकुमार जालान के सौजन्य से आयोजित श्री बालाजी श्याम कीर्तन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गौशाला का पूरा वृंदावन गार्डन भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था एवं श्याम बाबा के जयकारों से गूंज रहा था। स्थानीय कलाकार उज्जवल मोर व विशाल बाजाज के भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके पश्चात कोलकाता से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक श्याम अग्रवाल व राज पारीक ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर श्याम बाबा के मुख्य दरबार के अलावा सालासर बालाजी एवं रानी सती दादी का दरबार भी आकर्षक रूप से सजाया गया एवं जोत प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर सालासर धाम के पुजारी राज श्री राम पुजारी एवं सांवलिया सेठ मंदिर चित्तौड़गढ़ के निज मंदिर पुजारी हिमांशु महाराज विशेष रूप से भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए। कार्यक्रम में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारीका के अलावा विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने भी उपस्थित होकर ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में होली धमाल पर आयोजित भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूमकर नृत्य भी किया एवं फूलों की होली खेली। इस अवसर पर अमृत भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें