गुवाहाटी। भारतीय दूरसंचार निगम असम टेलीकॉम सर्किल की टेलीकॉम वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में गुवाहाटी महानगर को स्वच्छ और हरा भरा रखने की मुहिम की शुरुआत करते हुए बीएसएनएल वाक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीएसएनल असम सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक अभिन्न कुमार पाही ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली पान बाजार टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण से शुरू होकर एमजी रोड,भरलूमुख, भूतनाथ, कामाख्या बस स्टैंड से वापस फैंसी बाजार होते हुए पान बाजार बीएसएनल भवन में समापन हुई। इस अवसर पर असम सर्किल के प्रशासनिक महाप्रबंधक जेबी सिंह ने कहा कि बीएसएनएल का उद्देश्य गो ग्रीन कीप क्लीन के संदेश के साथ वाक रैली के जरिए लोगों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए जागरूकता फैलाना है। हमें प्राकृतिक तौर पर स्वच्छता के साथ वैचारिक तौर पर भी स्वच्छता का अवलंबन करना है। बीएसएनल के मुख्य महाप्रबंधक अभिन्न कुमार पाही ने कहा कि बीएसएनएल में हम स्वच्छता को बहुत प्राथमिकता देते हैं। इसके तहत हमारे केंपस व कॉलोनी को स्वच्छ रखने का भी प्रयास किया गया है। बीएसएनल भवन की छत पर सोलर सिस्टम को लगाया गया है ताकि पर्यावरण दूषित ना हो। आज 7 किलोमीटर की पैदल यात्रा में लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। गुवाहाटी जैसी सिटी को स्वच्छ और हरा भरा रखना बहुत ही जरूरी है। टेलीकॉम वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष संदीप्ता पाही ने कहा कि स्वच्छता को बनाए रखने में हमारे ऑर्गनाइजेशन की महिलाएं भी सदैव आगे रहती हैं। आज की रैली में हमारे ऑर्गनाइजेशन की काफी महिला सदस्याओं ने भाग लिया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें