जामुन से लेकर टमाटर तक ये 10 सुपरफूड्स कैंसर को रोकने में है रामबाण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जामुन से लेकर टमाटर तक ये 10 सुपरफूड्स कैंसर को रोकने में है रामबाण

 


जामुन से लेकर टमाटर तक ये 10 सुपरफूड्स कैंसर को रोकने में है रामबाण. आइए हम आपको बताते हैं 10 ऐसे सुपर फूड जो कैंसर को कम करने में मदद करते हैं..


अखरोट

अखरोट में विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है। यह प्रोटीन का भी बहुत अच्छा स्रोत है। ऐसे में अखरोट ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।


जामुन

जामुन यानी कि ब्लूबेरी में कई फाइटोकेमिकल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो कैंसर के प्रभाव को कम करते हैं और डीएनए को नुकसान से बचाते हैं।


टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नामक एक फाइटोकेमिकल पाया जाता है जो प्रोटेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करता है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन सी, जैविक सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और सल्फर भी पाया जाता है।


हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैंसर से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि यह फाइबर और फोलेट से भरपूर होती हैं जो नई कोशिकाओं को बनने में मदद करती है।


गाजर

गाजर बीटा कैरोटीन, विटामिन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्राकृतिक कीटनाशक होता है, जो कैंसर को विकसित होने से बचाता है।


साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे राजमा, चना, रागी यह फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज से भरपूर होते हैं। यह कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं, क्योंकि इसमें सैपोनिन पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।


ब्रोकली

ब्रोकली, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों में ग्लूकोसिनोलेट्स नामक रसायन पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।


हल्दी

हल्दी में मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6, ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाने में काफी मददगार होते हैं। कैंसर की कई सारी दवाइयों में इसका औषधि रूप में इस्तेमाल भी होता है।


सोया

सोया में आइसोफ्लेवोंस नामक एक फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, जिसका इस्तेमाल करने से कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। आप सोया का इस्तेमाल दूध, टोफू या अन्य सोया खाद्य पदार्थों के रूप में कर सकते हैं।


करेला

एक रिपोर्ट के अनुसार, करेला शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। चूहों पर किए गए इस रिसर्च में पता चला कि करेला कैंसर ट्यूमर को करीब 50% तक बढ़ने से रोक सकता है, इसलिए कैंसर पेशेंट्स को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें