मायुमं के प्रांतीय अधिवेशन में कई विभूतियों को समाज गौरव सम्मान प्रदान किया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं के प्रांतीय अधिवेशन में कई विभूतियों को समाज गौरव सम्मान प्रदान किया गया

 


डिब्रूगढ़। मारवाड़ी युवा मंच के डिब्रूगढ़ के सेउजपुर तिरुपति मंडपम मे आयोजित 16वें प्रांतीय अधिवेशन में समाज की कई विभूतियों को प्रांतीय स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पोर्ट, जहाजरानी, जल परिवहन एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल उपस्थित थे। श्री सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर के प्रति प्रेम व देश की विकास नीति के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने मारवाड़ी समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज जहां जिस प्रांत में रहता है वहां निस्वार्थ भाव से अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज की सेवा में भी लग जाता है। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ नगेंद्र सईकिया को छगनलाल जैन पुरस्कार से नवाजा गया। पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान के लिए राधेश्याम गोयंका को अशोक मोदी पुरस्कार से, पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अनिल पोद्दार को ज्योति प्रसाद अगरवाला पुरस्कार, जोरहाट के आनंद अग्रवाल के साथ ही गुवाहाटी के कैलाश काबरा तथा बोकाखात के महावीर अग्रवाल को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा असम की विभिन्न विभूतियों को विभिन्न सम्मान से अलंकृत किया गया।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें