निखिल कुमार मुंन्दडा
होजाई। होजाई में भीषण अग्निकांड से करोड़ों की संपत्ति जलकर स्वाहा। प्राप्त समाचारों के अनुसार होजाई के नोतून बाजार के डेली बाजार में आज प्रातः के समय लगी भयंकर आग में नो व्यवसाई प्रतिष्ठान जलकर वशीभूत हो गए। जिसमें लगभग करोड़ो की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार प्रातः 3:30 बजे लगी आग की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन व अग्निशमन वाहिनी की गाड़ियां उपस्थित हों कर अग्नि को नियंत्रित करने में जुट गई पर आग इतनी भयंकर थी कि अग्नि को बुझाने हेतु महकमा मुख्यालय शंकरदेव नगर और लंका से भी अग्निशमन वाहिनी को बुलाना पडा। घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। किंतु तब तक विनोद कुमार चौहान के कपड़े की दुकान, श्यामल दत्त की गला माल दुकान, गोपाल कृष्ण सील की मिठाई दुकान, शिव नारायण गुप्ता की गला माल दुकान, शांति सेन की गला माल दुकान, शंभू नाथ प्रसाद व कांति देवी की चिरवा मुरी की दुकान पूरी तरह जलकर ध्वंस हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से उक्त अग्नि लगी हो सकती है इसका संदेह किया जा रहा है। वही अग्निकांड में 2 सिलेंडर फटने से अग्नि ने भयावह रूप लिया। उक्त अग्निकांड में एक 16 वर्षीय युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है उसका इलाज स्थानीय हाम अस्पताल में चल रहा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें