निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। सांवरिया भक्त मंडल, होजाई के बैनर तले धार्मिक कार्यक्रमों के तहत आगामी 11 फरवरी वार शनिवार को ' विशाल निशान यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मोहन मोर व प्रताप क्याल को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त निशान यात्रा होजाई के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से निकलेगी, जो विभिन्न शहरों, गांवों से होती हुई 12 फरवरी सायंको नगांव श्यामधाम पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किये जाएंगे। शनिवार को प्रातः 6:15 बजे विधिवत पूजा - अर्चना के पश्चात बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ होगा। निशान यात्रा के लिए एक वाहन को सजाया जाएगा, जो यात्रा के दौरान साथ-साथ चलेगा। उक्त वाहन में बाबा श्याम की तस्वीर के सम्मुख ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, जो निशान यात्रा के साथ चलती रहेगी। निशान यात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकलकर शहर के जेके केडिया पथ, इस्लाम नगर, नीलबागान, डबका, जबड़ाखुवा होती हुई कोठियातूली पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 12 फरवरी को सुबह पूजा अर्चना के पश्चात फिर निशान यात्रा प्रारंभ होगी , जो सायं नगांव श्याम धाम पहुंचकर बाबा श्याम को अर्पित की जाएगी । निशान यात्रा में होजाई समेत लंका, डबका, कठियातूली, जमुनामुख व नगांव के श्याम भक्त भी निशान उठाएंगे । युवाओं हेतु कुर्ता - पायजामा व मातृशक्ति के लिए लाल - पीली साड़ी पाने का अनुरोध किया गया है। सांवरिया भक्त मंडल के सदस्यों ने सभी श्याम भक्तों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा श्याम के निशान को उठाएं व बाबा का आशीर्वाद लें। उक्त यात्रा में सम्मिलित होने के इच्छुक भक्त अपना नाम सुनील मोर, अमित भिमसरिया, संगीता भिमसरिया या सरिता छावछरिया से संपर्क कर दर्ज करवा सकते हैं। वही नगांव में संजय पोद्दार, राहुल भजनका, रोहा व छापरमुख में विकास अग्रवाला, लंका में दामोदर भिलवाडिया, डबका में निशा खाखोलिया, कोठियातुलि में नंदकिशोर अगरवाला, कामपुर में राजकुमार खाखोलिया, जमुनामुख में विमल भिमसरिया से निशान यात्रा हेतु संपर्क कर नाम लिखवा सकते हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सांवरिया भक्त मंडल के सभी सदस्य तन, मन,धन से लगे हुए हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें