जगदंबा हार्डवेयर डकैती कांड के अभियुक्त हथियार सहित गिरफ्तार
लखीमपुर से राजेश राठी और ओमप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
लखीमपुर। विगत 27 मार्च 2022 की शाम को लखीमपुर शहर के मध्य स्थित लखीमपुर के प्रसिद्ध व्यवसाई विनोद हरलालका के व्यवसायिक प्रतिष्ठान जगदंबा हार्डवेयर से प्रतिष्ठान के मालिक के घर पैसे लेकर जाते समय पिस्तौल दिखाकर 11 लाख ₹50 हजार रुपये लूटने वाले चार अपराधियों को आज लखीमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि इस डकैती की घटना में कुल 8 अपराधी जड़ित थे। जिसमें 4 अपराधी तो लखीमपुर के थे और चार कट्टर अपराधियों को गुवाहाटी से लाया गया था। इस सफलता के बाद लखीमपुर जिला पुलिस अधीक्षक वेदांता माधव राजखोवा ने संवाददाताओं को बताया की जगदंबा हार्डवेयर से 11 लाख ₹50 हजार रुपये की डकैती में चार अपराधी लखीमपुर जिले के और चार अपराधी लखीमपुर से बाहर के शामिल थे ।पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार इस डकैती का मास्टरमाइंड लखीमपुर के दोलोहाट निवासी मायना उर्फ प्रांजल सईकिया था। मायना उर्फ प्रांजल सईकिया तथा एलमीन सोनार ने मिलकर इस डकैती की योजना बनाई थी ।डकैती को लखीमपुर शहर के बीचो बीच अंजाम देने के लिए डकैती और हत्या कांड मे निपुण जयदेव ,भूपेन दास, साहआलम ,सज्जाल अली नामक चार अपराधियों को एलमिन सोनार ने अपनी अल्टो गाड़ी में गुवाहाटी से दोलोहाट लाया था। दोलोहाट पहुंचकर ये लोग मायना उर्फ प्रांजल सईकिया से मिले।डकैती की इस घटना को अंजाम देने के लिए गुवाहाटी से आए चारों अपराधी , मायना उर्फ प्रांजल सईकियाऔर एलमिन सोनार लखीमपुर के खेलमाटी निवासी खलीलुर तथा मनसूर अली उर्फ ठेकेदार के घर आए । इन 8 अपराधियों में से 4 लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर विनोद हरलालका नामक लखीमपुर के प्रसिद्ध व्यवसाई के जगदंबा हार्डवेयर नामक दुकान से निवास स्थान पर पैसे ले जाने के समय पिस्तौल दिखाकर लूट लिया । कहां जाता है दीवारों के भी कान होते हैं इस कहावत को सकारात्मक रुप देते हुए लखीमपुर पुलिस सक्रियता से और गोपनीयता से अपना कार्य करती रही। आज 11 महीने के बाद पुलिस ने इन अपराधियों को धर दबोचा । दोलोहाट निवासी मायना उर्फ प्रांजल सईकिया, एलमिन सोनार ,लखीमपुर निवासी खलीलुर , ठेकेदार उर्फ मंसूर अली चारों आज लखीमपुर पुलिस के गिरफ्त मे हैं। गुवाहाटी से आने वाले चार अपराधियों में जयदेव , शाहआलम , सज्जाद अली को गुवाहाटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । हालांकि गुवाहाटी का चौथा अभियुक्त भूपेन दास फरार है । नलबाड़ी, गुवाहाटी और कामरूप की पुलिस आज भी उसकी तलाश कर रही है । पुलिस अधीक्षक ने बताया ये चारों अपराधी जयदेव ,भुपेन दास, साह आलम सज्जाद अली की गुवाहाटी, कामरूप, नलबाड़ी पुलिस को कई डकैती , हत्याकांड में तलाश है । संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रंजीत बोरा हत्याकांड में भी ये चारों अपराधी संलग्न थे । मालुम रहे की पुलिस ने इस डकैती कांड से जुड़े प्रांजल सईकिया नमक डकैत के घर से एक इटली निर्मित 7•65 पिस्तल, एक मैगजीन एक सर्जिव कारतूस के अलावा AS 01 EL 6939 नंबर की एक अल्टो कार जब्त करने में सक्षम हुई है। आम जनता के हित में पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की लखीमपुर की व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स भूरी भूरी प्रशंसा की है । लखीमपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामेश्वर तपाड़िया तथा सचिव नंदकिशोर राठी ने लखीमपुर पुलिस अधीक्षक को आम जनता के प्रति उनकी कर्तव्य परायणता और सक्रियता के लिए धन्यवाद दिया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें