पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हेतु चुनाव सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हेतु चुनाव सम्पन्न

 


डिब्रूगढ़ से संदीप अग्रवाल और ज्योति खाखोलिया की रिपोर्ट

 

डिब्रूगढ़। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष के लिए डिब्रूगढ़ में चल रहे प्रांतीय अधिवेशन में सम्पन्न हुए चुनाव में पंकज जालान ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार राजीव जैन को पराजित कर प्रांतीय अध्यक्ष का खिताब अपने नाम कर लिया। चुनाव अधिकारी प्रदीप खदरिया की देखरेख में आयोजित चुनाव में कुल ४४३ वोटिंग सभासदों में से ३३७ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने पंकज जालान के विजयी होने की आधाकारिक घोषणा की। पंकज जालान को कुल १७२ मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव जैन को १६४ मत मिले। उनके विजयी होते ही उनको बधाई देने का तांता लग गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान को सभी मंच साथियों की उपस्थिति में शपथ पाठ करवाया एवं उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो की नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान मंच की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के संस्थापक सचिव, अध्यक्ष सहित पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड़ के कार्यकाल के दौरान उनके साथ में प्रांतीय महामंत्री एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा के कार्यकाल के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय ) भी रह चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें