लखीमपुर में भयंकर आग से लाखों का नुकसान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में भयंकर आग से लाखों का नुकसान

 


लखीमपुर से राजेश राठी और ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट


लखीमपुर। आज लखीमपुर शहर के मध्य स्थित डी के रोड में भारतीय स्टेट बैंक एवं विशाल मेगा मार्ट के समीप स्टाइल बाजार के सामने स्थित हनुमान कॉटन के गोदाम में अचानक लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ ।आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जाता है ।हालांकि गोदाम में आग लगने के साथ जैसे ही धुआं उठा लोग चौंकाने हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिए ।क्योंकि यह घटना शहर के मध्य स्थित घनी आबादी वाले बाजार की है इसलिए पुलिस भी वहां समीप स्थित गर्ल्स स्कूल चारियाली तथा भारतीय स्टेट बैंक के पास अपनी नियमित डियूटी तैनात थी ।घटना को देखते हुए अचानक पुलिसकर्मी तथा वहां उपस्थित लोगों ने अग्निशामक दस्ते को भी फोन किया। अग्निशामक दस्ता पुलिस सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर जल्द ही पहुंच गए। अग्निशामक दोस्तों में लीलाबारी विमानपत्तन का भी अग्निशामक गाड़ी पहुंच गया । सब ने मिलकर यदा-कदा आग पर काबू पाया । परंतु हनुमान कॉटन का लाखों का नुकसान हो चुका था। साथ ही साथ आग बुझाने के लिए निरंतर बरसाए जा रहे पानी की धारा के कारण हनुमान कॉटन के गोदाम के समीप स्थित रतन ऑटोमोबाइल का भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ। आग पर काबू पाने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि इस इलाके में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के गोदाम वह दुकान एक दूसरे से सटे हुए हैं।अगर अग्निशामक दत्ता और पुलिस प्रशासन इतनी तत्परता से इस आग पर काबू नहीं पाता तो क्या होता यह सोचकर भी उपस्थित लोगों की रूह कांप उठती है । घटनास्थल पर उपस्थित बाजार के सभी लोगों ने लखीमपुर के अग्निशामक दस्ते और पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें