निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। होजाई महकमे के लंका स्थित लंका महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी है। गौरतलब है कि चुनाव फरवरी 16 को है और मतगणना भी उसी दिन होगी। इस बार इस चुनाव में महिला सशक्तिकरण को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सचिव पद पर पहली बार अनामिका चंदा को उतारा है। वहीं अध्यक्ष पद हेतु अंकित रांका, उपाध्यक्ष पद हेतु अजय भगत, असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी पद के लिए पंकज पाउदेल, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु निहारिका देवी, सहायक सांस्कृतिक सचिव पद हेतु कोलिनया भट्टाचार्य, खेलकूद सचिव हेतु शयन भौमिक, सहायक खेलकूद सचिव पद हेतु राजेन वर्मा, मैगजीन सेक्रेटरी पद हेतु रश्मि नंदी, स्टूडेंट वेलफेयर सचिव पद हेतु नवजीत दे, डिबेटिंग सेक्रेटरी पद हेतु मुस्कान साहू, बॉयस कॉमन रूम सेक्रेटरी पद हेतु विवेक सिंह विवेक सिंह, गर्ल्स कॉमन रूम सेक्रेटरी के पद हेतु सोनिया भौमिक। वही क्लास रिप्रेजेंटेबल हेतु दीप स्वरूप सील निर्विरोध जीत चुके हैं। गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों की टक्कर निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ होगी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें