होजाई से चली निशान यात्रा नगांव श्री श्याम धाम पहुंची - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई से चली निशान यात्रा नगांव श्री श्याम धाम पहुंची

 


पूजा माहेश्वरी 

नगांव। फाल्गुन माह आते ही श्री श्याम भक्तो मे बाबा श्याम की भक्ति करने के लिए मन हिलोरे खाने लगता है। श्री श्याम बाबा की भक्ति निशान यात्रा पैदल कर निशान अर्पित करना भी एक प्रमुख माध्यम है। इसी क्रम मे निशान पदयात्रा होजाई श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शनिवार को चली थी वह रविवार की शाम को श्री श्याम धाम में पहुंची। सांवरिया भक्त मंडल की ओर से आयोजित विशाल निशान पदयात्रा में काफी संख्या में भक्त समाज बाबा श्याम का निशान लेकर पदयात्रा कर रहे थे और शनिवार की रात को कठियातली में विश्राम करने के बाद पुनः रविवार को कठियातली से पैदल यात्रा करते हुए नगांव हैबरगांव खुटिकटिया स्थित श्याम धाम मंदिर पहुंची । इस पूरे पदयात्रा में श्याम भक्तो में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया भक्त मंडल के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा। श्री श्याम धाम नगांव पहुंचने पर श्री श्याम सेवा समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। श्री श्याम नाम के नारो से सारा वातावरण श्री श्याममय हो गया। इस निशान यात्रा मे बाबा के विग्रह को पालकी मे विराजमान कर भक्तगण अपने कंधो पर उठा कर आगे आगे चल रहे थे। आगामी 16 फरवरी को श्री श्याम धाम मे एक विशेष भजन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे मशहूर गायक मयंक अग्रवाल व श्वेता अग्रवाल भजनो की प्रस्तुती देगें। उक्त कार्यक्रम श्री श्याम प्रेमी मंडल के तत्वावधान मे संपन्न होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें