अब प्रतिदिन जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सकती है लखीमपुर की जनता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अब प्रतिदिन जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सकती है लखीमपुर की जनता

 


लखीमपुर। अब लखीमपुर की जनता प्रतिदिन जिला पुलिस अधीक्षक से आवश्यकता अनुसार मुलाकात कर अपना शिकायत दर्ज करवा सकती है। असम के पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार लखीमपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी कर आम जनता से मिलने का समय सुनिश्चित किया है । उस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी तरह की शिकायत के लिए लखीमपुर की जनता जिला पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 11:30 से 1:30 तक मिल सकती है ।अगर किसी आवश्यक कार्यवस पुलिस अधीक्षक के इस समय पर अनुपस्थित रहने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को संपर्क करने का आदेश दिया गया है । साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक के आदेश में किसी आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर संपर्क करने के लिए फोन नंबर जारी किया गया है जिसमें लखीमपुर पुलिस अधीक्षक का फोन नंबर 6026900825 तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) का फोन नंबर 6026900826 है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें